Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
सद्गुरु को हुआ ऑस्ट्रेलियन हे फीवर, जाने इसके लक्षण और बचाव के बारे में
आध्यात्मिक गुरु 'सदगुरु जग्गी वासुदेव' एक विदेशी वायरल फीवर से जूझ रहे हैं। इन दिनों मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया में हैं और उन्हें ऑस्ट्रेलियन Hay Fever हो गया है। ये एक प्रकार का संक्रमण है जिसका समय रहते पता नहीं लगा तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते है कि आखिर क्या होता है ऑस्ट्रेलियन हे फीवर और क्या है इसके लक्षण और उपाय।

एलर्जिक रायनाइटिस के नाम से भी जाना जाता है
फीवर जिसे एलर्जिक रायनाइटिस भी कहा जाता है, उसमें सर्दी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। हे फीवर की मुख्य वजह एलर्जी होती है जिसके पीछे धूल, पालतू जानवर का फर हो सकते हैं। यह एलर्जी मौसमी भी होती हैं। यही वजह है कि मौसम के बदलने पर कुछ लोगों को यह फीवर अपनी चपेट में ले लेता है।

हे फीवर के लक्षण
- मुंह व गले में खुजली
- आंख के नीचे का भाग नीला हो जाना
- लगातार छींक आना
- साइनस प्रेशर
-सोने में दिक्कत
-नाक बहना या जाम होना
- आंखों से पानी आना
- आंखों में खुजली होना
- खांसी होना
- नाक में खुजली होना

क्या समस्या हो सकती है?
हालांकि इससे ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचता लेकिन प्रभावित कई मरीजों को नींद लेने में परेशानी होती है। इसके लक्षणों के कारण व्यक्ति को सोने में दिक्कत होती है। अगर कोई अस्थमा का मरीज है तो हे फीवर उसकी स्थिति बिगाड़ सकता है।

हे फीवर से करें बचाव
इसके लिए किसी खास उपचार की जरूरत नहीं पड़ती लेकिन डॉक्टर द्वारा बताए गए डोज को पूरा लें व ऐलर्जी को ट्रिगर करने वाले तत्वों से दूरी बनाए रखने की कोशिश करें।



Click it and Unblock the Notifications
