Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
फेफड़ों की बेस्ट एक्सरसाइज है शंखनाद, जानें इसे करने के अद्भूत फायदे
हिंदू धर्म में शंखनाद पराम्परा का एक अहम हिस्सा है लेकिन क्या आप जानते है कि शंख बजाने से स्वास्थय को भी फायदा होता है। इसे बजाने से फेफड़ों को मजबूती मिलने के साथ ही, उसकी कार्य क्षमता भी बढ़ती है। हालांकि, अभी तक इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि शंख बजाने से कोरोना से बचाव होता है, लेकिन यह फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए एक बेहतरीन एक्सरसाइज जरूर है। जानें, शंख बजाने के अन्य सेहत लाभ क्या-क्या होते हैं।

फेफड़ों को बनाएं मजबूत
कोरोना काल में एक्सपर्ट फेफड़ों की सेहत का खास ख्याल रखने की सलाह एक्सपर्ट दे रहे हैं। नाक और मुंह से होते हुए कोरोनावायरस सबसे पहले आपके रेस्पिरेटरी सिस्टम पर ही धावा बोलता है। फेफड़ों की ताकत बढ़ाने, इन्हें हेल्दी रखने के लिए शंख बजाने से बेहद फायदा होगा। कहा जाता है कि पुराने जमाने के लोग शंख प्रतिदिन बजाया करते थे, इसलिए उनके फेफड़े अधिक उम्र में भी काफी मजबूत होते हैं। प्रतिदिन 2-5 मिनट शंख बजाना से आप फेफड़े मजबूत बना सकते हैं। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि कोरोना रेस्पिरेटरी सिस्टम को प्रभावित करता है, ऐसे में शंख बजाना एक बेहतर तरीका हो सकता है फेफड़ों को मजबूती देने के साथ ही उसकी कार्य क्षमता को भी बढ़ाता है। हालांकि, अभी तक इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि शंख बजाने से कोरोना से बचाव होता है, लेकिन यह फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए एक बेहतरीन एक्सरसाइज जरूर है।

शंख बजाने से वातावरण में मौजूद बैक्टीरिया का होता है सफाया
जब आप शंख बजाते हैं तो उससे निकलने वाली ध्वनि से आसपास के वातावारण में मौजूद हवा को शुद्ध करता है। साथ ही वातावरण में मौजूद बैक्टीरिया के कारण होने वाली बीमारियों के होने की संभावनाओं को कम कर देता है।

शंख में पानी पीने के फायदे
यदि आप शंख के अंदर रात भर पानी डालकर छोड़ देते हैं और उस पानी को सुबह पीते हैं, तो त्वचा रोग, एलर्जी, खराब पेट आदि समस्याएं दूर होती हैं।

आंखें बनती है मजबूत
अगर आप ड्राई आई सिंड्रोम, सूजन, आंखों में इंफेक्शन आदि आंखों से जुड़ी बीमारियों से परेशान है, तो ऐसे में शंख में रात को पानी भरकर रखें और अगली सुबह उस पानी से अपनी आंखों को धोने के साथ ही पुतलियों को दांए-बाएं घुमाएं। इस उपाय को 3-4 बार करने पर कुछ ही दिनों में राहत मिल जाती है।

स्किन के लिए बेहतर
शंख में प्राकृतिक कैल्शियम, गंधक और फॉस्फोरस की भरपूर मात्रा पाई जाती है। ऐसे में अगर रात को शंख में पानी भरकर रखें और सुबह उसका सेवन करने से जहां बोलने में होने वाली परेशानी दूर होती है साथ ही हड्डियां और दांतों में मजबूती भी आती है। तो वहीं शंख के पानी से शरीर पर मसाज करने से त्वचा संबंधी रोगों में राहत मिलती है। इसके अलावा एलर्जी, रैशेज, सफेद दाग भी दूर होते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
