Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
भूल से भी ये लोग न खाएं फूल गोभी की सब्जी, वरना होगा ये परिणाम
फूल गोभी की सब्जी तकरीबन हर किसी की फेवरेट सब्जी की लिस्ट में जरुर होती हैं। सब्जी बनाने से लेकर पराठे और पकौड़े बनाने तक में इसका इस्तेमाल होता है। इसके अलावा भी कई ऐसे व्यंजन होते हैं जिनमें फूल गोभी का स्थान खास होता है। फूलगोभी में कैल्शियम, फास्फोरस, प्रोटीन, कार्बोडाइड्रेट और लौह तत्व के अलावा विटामिन ए, बी, सी, आयोडीन और पोटैशियम और थोड़ी सी मात्रा में तांबा भी मौजूद होता है। गोभी में एंटी ऑक्सीडेंट्स भी मौजूद होते हैं जो शरीर के लिए लाभदायक होते हैं। गोभी में कैल्शियम की मात्रा भी काफी होती है। लेकिन कुछ लोगों को सेहत के वजह से गोभी खाने से बचना चाहिए, आइए जानते है कि किन लोगों को गोभी खाने से बचना चाहिए।

थाइराइड के मरीज न खाएं
यदि आप थाइराइड की समस्या है तो फूलगोभी का बिलकुल इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। इससे आपका T3, T4 हार्मोन बढ़ सकता है।

किडनी स्टोन की हो सकती है समस्या
गोभी का सेवन उन लोगों के लिए भी खतरनाक है जिनके गाल ब्लैडर या किडनी में स्टोन है इससे समस्या और तेजी से बढ़ेगा। क्योंकि गोभी में कैल्शियम ज्यादा मात्रा में होता है। इसी के साथ यदि आपका यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है तो गोभी का सेवन बिलकुल न करें। क्योंकि इससे आपका यूरिक एसिड और बढ़ जाएगा। इसी वजह ये है कि इसमें प्यूरिन होता है।

गैस की समस्या
फूल गोभी में कार्ब्स होते हैं, जो आसानी से नहीं टूटते। इसलिए, फूल गोभी के अत्यधिक सेवन से गैस की समस्या हो सकती है।

रक्त के थक्के जमने की समस्या
विटामिन-के रक्त के थक्के को जमाता है और फूल गोभी में विटामिन-के पर्याप्त मात्रा होता है। इसलिए, जो खून को गाढ़ा करने की दवा खा रहे हों, उन्हें डॉक्टर की सलाह पर ही फूल गोभी का सेवन करना चाहिए।

स्तनपान कराने वाली माएं नहीं खाएं
जो महिलाएं अपने शिशु को स्तनपान करवा रही हैं, उन्हें फूल गोभी जैसे गैस बनाने वाले खाद्य पदार्थों से दूर रहना चाहिए।

इन चीजों के लिए गोभी है फायदेमंद
- यदि आपको पेट की समस्या है तो गोभी के एक हिस्से को तोड़कर चावल के पानी में दस मिनट तक पका ले, जब ये अधापका हो जाए तो इसको काले नमक के साथ इसका सेवन करें।
- यदि गठिया की समस्या से परेशान हैं या आपके शरीर में हड्डियों में दर्द है तो आप गोभी और गाजर का रस बराबर मात्रा में मिलाकर पीएं। ऐसा दो महीने तक करने से इस समस्या से आपको छुटकारा मिल जाएगा।
- इसी के साथ गोभी वजन कम करने में भी लाभदायक होती है। इसका सेवन करने से आपका वजन कम होगा। गोभी में विटामिन c की भरपूर मात्रा होती है। जोकि चर्बी कम करने में लाभदायक होती है।



Click it and Unblock the Notifications
