Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
सॉफ्ट सा दिखने वाला लूफा कर सकता है आपको बीमार, जानें इसके साइडइफेक्ट्स
फाइबर और प्लास्टिक से बने सॉफ्ट सी दिखने वाले लूफा से नहाना आपके स्किन के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। अगर आप भी नहाते समय लूफा (Loofah) का इस्तेमाल करते हैं तो जरा संभलकर क्योंकि नहाने के दौरान झाग बनाने के लिए यूज होने वाला लूफा आपकी स्किन और सेहत को फायदा पहुंचाने की बजाए नुकसान पहुंचाता है। आइये जानते हैं क्यों यह आपकी स्किन के लिए हानिकारक हैं।

गीले लूफा में पनपते हैं बैक्टीरिया
आमतौर पर हम लूफा का इस्तेमाल इसलिए करते हैं क्योंकि यह शरीर पर जमा गंदगी और डेड स्किन सेल्स को रगड़ कर हटाने में मदद करता है। शरीर से निकलने वाले ये डेड सेल्स लूफा में जमा हो जाते हैं और अगर लूफा पूरी तरह से सूख न पाए तो ये ऑर्गैनिज्म लूफा में जमा होते जाते हैं और समय के साथ लूफा के अंदर ही पनपने लगते हैं। ऐसे में जिस बैक्टीरिया को आपने पिछली बार शरीर से साफ करके हटाया था वो और उसी तरह के और भी ज्यादा बैक्टीरिया फिर से शरीर पर वापस चिपक जाते हैं।

स्किन प्रॉब्लम
आपकी स्किन तो नहाने के बाद आपको और साफ़ सुन्दर लगती है, लेकिन लूफा के घर्षण से स्किन को कितना नुकशान होता है, ये आप सोच भी नहीं सकते। जिनकी स्किन सेंसटिव हो उन्हें तो लूफा का प्रयोग नहीं ही करना चाहिए वरना नहाने के बाद आपकी स्किन लाल होकर छील जाएगी।
बीमारी का खतरा
लूफा अगर पूरी तरह से ड्राई न हो तो उसका नमी वाला वातावरण बैक्टीरिया को पनपने का मौका देता है और उनकी संख्या तेजी से बढ़ने लगती है। ऐसे में स्किन हेल्दी बनने की बजाए गंभीर रूप से बीमार भी हो सकती है।

स्किन इंफेक्शन का रिस्क
जर्नल ऑफ क्लिनिकल माइक्रोबायॉलजी में प्रकाशित स्टडी की मानें तो लूफा में मौजूद बैक्टीरिया स्किन में इंफेक्शन का कारण बन सकता है और अगर किसी व्यक्ति का इम्यून सिस्टम कमजोर हो यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता वीक हो तो ये इंफेक्शन और बैक्टीरिया उस व्यक्ति को गंभीर रूप से बीमार बना सकते हैं।

लूफा को बाथरूम में न छोड़ें
हालांकि अगर आप नहीं चाहते कि आपका लूफा, बैक्टीरिया के पनपने की जगह बने तो इन जरूरी बातों का ध्यान रखें। हर बार नहाने के बाद लूफा को शावर के पास बाथरूम में न छोड़े। लूफा को धूप में कहीं टांग दें ताकी वह पूरी तरह से सूख जाए। आप चाहें तो हेयर ड्रायर यूज करके भी लूफा को पूरी तरह से सुखा सकती हैं ताकि उसमें पानी न रहे। अगर लूफा से किसी भी तरह की बदबू आ रही हो या उसका रंग बदल जाए तो उसे तुरंत चेंज करके नया लें।
लूफा के मेटेरियल का रखें ध्यान
अगर आप लूफा का प्रयोग करते है, तो ये ध्यान रखे की उसका मटेरियल सॉफ्ट होना चाहिए। हार्श मेटेरियल आपके स्किन के लिए नुकसानदेह हो सकता है। लोकल या सस्ते ब्रांड्स लेने से बचे उनकी क्वालिटी भी सही नहीं होती और ढे़रो केमिकल भी होते है।
लूफा को समय समय पर बदलते रहे और उसे स्टेरलीज़ करना ना भूलें। लूफा इस्तेमाल के समय सॉफ्ट साबुन या शावर जेल का इस्तेमाल करें, ताकि स्किन ऊपरी परत को नमी मिले। नहाने के तुरंत बाद अपने आप को मॉइस्चरीज़ करना ना भूलें। त्वचा की नियमित रूप से देखभाल करें।



Click it and Unblock the Notifications
