Latest Updates
-
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय
नस पर नस चढ़ जाए तो ये आसान उपाय करें, सिर्फ चंद सैकंड में मिलेगा आराम
कई बार गलत तरीके से उठने या बैठने और कमजोरी के चलते हाथ-पैरों की नस चढ़ जाती है। जिसकी वजह से व्यक्ति को बहुत दर्द महसूस होने लगता है। अगर आप भी आए दिन हाथ-पैरों की नस चढ़ने पर दर्द से परेशान हैं तो ये आसान सा उपाय पलक झपकते आपको राहत पहुंचा सकता है।

क्यों चढ़ जाती है नस
नस चढ़ने की स्थिति मांसपेशियों का अनैच्छिक रुप से सिकुड़ना होता हैं। कई बार इसमें मांसपेशियों तेजी से गंभीर रुप से सिकुड़ जाती है, जिस वजह से मांसपेशियों में कठोर गांठ बन जाती है और जिसकी वजह से प्रभावित नस कुछ देर के लिए काम करना बंद कर देती हैं। इस वजह से असहनीय दर्द होने लगता है।

नमक का उपाय
नस चढ़ने पर नमक का एक आसान सा उपाय आपको कुछ ही सेकेंड में राहत दिला सकता है। इसके लिए जब कभी आपके साथ ऐसा कुछ हो जाए तो तुरंत एक चुटकी नमक चाट लें। इसके अलावा दर्द वाली जगह पर बर्फ की सिकाई करने से भी तुरंत आराम मिलता है।

नमक और केला
नमक के अलावा केले का सेवन भी इस दर्द से राहत पहुंचाता है। आपको बता दें, केले में भरपूर मात्रा में पोटेशियम मौजूद होने की वजह से नस में नस चढ़ने पर आराम दिलाता है।

ये भी करें उपाय
इसके अलावा आप एक और उपाय भी आजमा सकते हैं। आपके जिस पैर की नस चढ़ी है उसी तरफ के हाथ की बीच की उंगली के नाखून के नीचे के भाग को दबाएं और छोड़े। ऐसा तब तक करें जब तक दर्द ठीक न हो जाएं।



Click it and Unblock the Notifications
