Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
सांपों से इंसान में पहुंचा Corona Virus, इलाज ढूंढने में होगी आसानी

कोरोना वायरस का कहर धीरे-धीरे पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है। उससे अधिक तेजी के साथ वैज्ञानिक इसका इलाज खोजने में जुटे हैं। यही वजह है कि हर दिन कई नई जानकारियां इस वायरस के संबंध में आ रही हैं। हाल ही चाइना की राजधानी पेइचिंग में शोधकर्ताओं ने करॉन वायरस के बारे में नई जानकारी जुटाई है। शोध में सामने आया है कि यह करॉन वायरस सांपों से इंसान तक पहुंचा है। वायरस की उत्पत्ति से जुड़ी जानकारी इसलिए भी बेहद महत्वपूर्ण है ताकि उसका पुख्ता इलाज ढूंढा जा सके। करॉन वायरस के सांप कनेक्श की यह स्टडी जर्नल ऑफ मेडिकल वायरॉलजी में पब्लिश हुई है।
कोरोना वायरस का संबंध सांपों से हो सकता है। इस बात की पूरी संभावना होने के बाद माना जा रहा है कि यह वायरस सांपों से पानी में रहनेवाले उन जीव-जंतुओं तक पहुंचा, जिन्हें हम बतौर सी-फूड इस्तेमाल करते हैं। इस वायरस के ताजा केस दिसंबर 2019 में चीन के वुहान शहर में सामने आए और अब यह धीरे-धीरे चीन के दूसरे शहरों सहित अन्य देशों में भी फैलने लगा है।
सी-फूड और ह्यूमन टु ह्यूमन ट्रांसफर होने वाला ये वायरस कई लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है। अभी तक इस वायरस का कोई पुख्ता इलाज इजात नहीं किया जा सका है। इसलिए सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव का तरीका है।

शोध में आया ये सामने
वैज्ञानिकों को इस बात के कई सबूत मिले की कोरोन वायरस इंसानों में आने से पहले सांपों में था। यानी यह सांपों से इंसान में आया है। माना जा रहा है कि इंसानों में फैलनेवाला वायरस वायरल प्रोटीन के साथ रिकॉम्बिनेश के जरिए बना है। यह वायरल प्रोटीन वायरस को बॉडी की प्रोटीन सेल्स पर वाइंड करता है, जो इसके लिए रिसेप्टर का काम करती हैं। इससे व्यक्ति संक्रमित हो जाता है।

लक्षण
कोरोना वायरस के लक्षण क्या हैं? कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति को सबसे पहले सांस लेने में दिक्कत, गले में दर्द, जुकाम, खांसी और बुखार होता है। फिर यह बुखार निमोनिया का रूप ले सकता है और निमोनिया किडनी से जुड़ी कई तरह की दिक्कतों को बढ़ा सकता है।

बचाव
- जितना संभव हो सके किसी भी देश की यात्रा करने के दौरान मीट खाने से बचें और कच्चा या अधपका मीट तो बिल्कुल भी ना खाएं।
- यात्रा के दौरान बीमार लोगों से संपर्क ना बढ़ाएं। अगर किसी को जुकाम, खासी, फीवर, नाक बहना जैसी दिक्कतें हैं तो ऐसे यात्रियों से दूरी बनाकर रखें।
- जो लोग खासतौर पर चीन की यात्रा पर जा रहे हैं उनके लिए किसी भी चीज को छूने या यूज करने के बाद साबुन से हाथ धोना जरूरी है। साथ ही सहयात्रियों के साथ खाना-पीना शेयर करने से बचें। खांसते या छींकते हुए मुंह पर रुमाल रखें। हैंड सेनिटाइजर का उपयोग करते रहें।



Click it and Unblock the Notifications
