Latest Updates
-
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम?
गर्मियों में नींबू पानी पीने के फायदे, जानें इसे बनाने का सही तरीका
नींबू पानी को अगर आप सही तरीके से नहीं बनाएंगी, तो इसके फायदे आपको नहीं मिल पाएंगे। जानिए इसे बनाने का सही तरीका और इसे पीने के फायदे। गर्मियों में नींबू पानी पीने के कई फायदे होते हैं, जितना पीने में ये टेस्टी लगते हैं उतना ही ये सेहत के लिए भी हेल्दी होते हैं।
नींबू में रिबोफाल्विन, थियामिन, मैग्नीशियम, आयरन, पौटेशियम और विटाबिन बी 6 जैसे लाभकारी तत्व पाए जाते हैं। रोज सुबह खाली पेट गुनगुना नींबू पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद है, इससे न सिर्फ आपका मोटापा कम होगा बल्कि आप कई बीमारियों से भी दूर रहते हैं। लेकिन इसके फायदों के लिए ये जरूरी होता है कि आप इसे सही तरीके से बनाएं।

जी हां, अक्सर हम नींबू पानी गलत तरीके से बनाते हैं। इससे हमें इसके फायदे नहीं मिल पाते हैं। इसके साथ ही इसे पीते वक्त आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखने की जरूरत है। आप भी जानिए कैसे बनाएं इसे और इससे क्या फायदे मिलते हैं।
ऐसे बनाएं नींबू पानी
ज्यादातर लोग नींबू को निचोड़ने के बाद इसके छिलके को फेंक देते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इसके छिलके में काफी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसे बनाते वक्त पहले नींबू को अच्छी तरह धोकर काट लें। इसके बाद गुनगुने पानी में इसे निचोड़ लें। इस बात का ख्याल रखे की नीम्बू के छिलके को साथ में ही मिलाए। इसके लिए आप छिलके को पीस लें और इसे नींबू पानी के साथ मिला लें।

नींबू पानी के फायदे क्या होते हैं
1. दिन भर तरोताजा रहने और स्फूर्ति बनाए रखने के लिए एक गिलास गुनगुने पानी में एक नींबू का रस व एक चम्मच शहद मिलाकर पीना चाहिए।
2. लू से बचाव के लिए नीबू को काले नमक वाले पानी में मिलाकर पीने से दोपहर में बाहर रहने पर भी लू नहीं लगती।
3. पेट की परेशानी को दूर करने के लिए शहद में नींबू का रस नियमित रूप से सुबह लें है। इससे कब्ज संबंधी समस्या को भी दूर किया जा सकाता है।
4. नींबू कैंसर की कोशिकाओं के विकास को रोकने में असर डाल सकता है । इसके अलावा गुर्दे या किडनी की पथरी को बनने से रोकने में भी इसे कारगर पाया गया है।
5. इससे मसूड़ों से संबंधित समस्याओं से राहत मिलती है। नींबू पानी में एक चुटकी नमक मिलाकर पीने से इस तरह की परेशानी से आराम मिलता है।
6. इससे आपको हाई ब्लड प्रेशर से भी राहत मिलती है। ये तनाव और डिप्रेशन जैसी परेशानियों को भी कम करने में असरदार होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications