Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ट्विंकल खन्ना खाती हैं संतरे के छिलके, यहां जाने किन गुणों का खजाना छुपा है इस सिट्रस फ्रूट में
कोरोना काल ने दुनिया भर में लोगों को हैल्थ व इम्यून कॉन्शियस बना दिया है। इम्यूनिटी बढ़ाने का एक तरीका है सिट्रस फ्रूट्स खाना। इनमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है और विटामिन सी इम्यूनिटी बूस्टर का काम करता है। हालांकि अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने खुलासा किया है कि वे इन सिट्रस फ्रूट्स को खाने के साथ साथ इनका छिलका भी खा लेती हैं। ट्विंकल ने हाल ही संतरे के छिलके खाने के फायदे गिनाए।
कुछ दिनों पहले ट्विंकल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें वो संतरे के दो स्लाइस के साथ नजर आ रही थीं। उन्होंने सफेद रंग की शर्ट पहनी हुई थी और अभिनेत्री अपने घर के गार्डन में पोज कर रही थीं।

इस खूबसूरत तस्वीर के साथ ट्विंकल ने कैप्शन में लिखा- एक सीक्रेट, मैं सिट्रस फ्रूट्स के साथ उनके छिलके भी खाती हूं, संतरे के छिलके में फ्रूट से ज्यादा फाइबर होता है। मैं छिलके को पीस कर कई बार अपने गार्डन में डाल देती हूं और कई बार इसे बॉडी स्क्रब की तरह भी इस्तेमाल करती हूं। ऐसे ही तरीकों के बारे में सोचें जिनसे आब चीजों का बेहतर इस्तेमाल कर सकें और इसके बारे में नीचे कमेंट्स बॉक्स में लिख भेजें। #AnIdeaADayKeepsTheBrainTickingAway #repurposing

सिट्रस फ्रूट्स के छिलके के यह हैं फायदे-
एंटी इंफ्लेमेटरी व एंटी ऑक्सीडेंट
यह बात सच है कि ज्यादातर लोग सिट्रस फ्रूट्स के छिलके फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कचरा दिखने वाले यह छिलके एंटी इंफ्लेमेटरी होते हैं। इसके अलावा इनमें एंटीऑक्सीडेंट बायोफलेवोनॉइड्स और हड्डियां मजबूत करने वाला कैल्शियम होता है। तो अगली बार आप संतरा छीलें तो छिलके फेंकने से पहले एक बार सोचें।
ब्लड प्रेशर करता है कंट्रोल
सिट्रस फ्रूट्स के छिलकों में फाइबर, विटामिन सी, फोलेट, विटामिन बी6, कैल्शियम व पोटेशियम होता है जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके अलावा इनमें मौजूद लीमोनीन से हर्ट बर्न में राहत मिलती है और फाइटोकैमिकल की वजह से इसमें एंटी-कैंसर इफेक्ट्स भी हो सकते है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
