Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
क्या जिम करने के बाद आने लगते है चक्कर, जानें इसकी वजह
वर्कआउट करने के बाद आपका सिर घूमने लगता है या फिर अचानक से आपको कमजोरी महसूस होने लगती है। अगर ये आपके साथ आए दिन होता है तो आपको इस ओर ध्यान देने की सख्त जरुरत है।
एक रिपोर्ट की मानें तो, ऐसा होने के 2 कारण हो सकते हैं- डिहाइड्रेशन और कोई ऐसी बीमारी जिसके लिए ट्रीटमेंट ज़रूरी है। आइए जानते है किन कारणों की वजह से जिम में वर्कआउट करने के बाद आपको कमजोरी लगने लगती है।

हार्ट एरिथमिया
Heart Arrhythmia (हार्ट एरिथमिया) यानी एबनॉर्मल हार्ट बीट एरिथमिया की वजह से दिल की धड़कन या तो काफ़ी तेज़ या काफ़ी धीरे या असमान्य हो सकती है. Arrhythmias के कई कारण हैं जैसे इमोशनल स्ट्रेस, कोई दिल से जुड़ी समस्या Heart Arrhythmia वर्कआउट से बिगड़ सकता है।

Overexertion
Overexertion तब होता है जब लोग हद से ज़्यादा फ़िज़िकल एक्टिविटी कर लेते हैं। Overexertion से चक्कर आने के अलावा लोगों को बेहोशी, सांस लेने में दिक्कत, तेज़ प्यास और उल्टियां भी लग सकती हैं।

Motion Machines का लगातार इस्तेमाल
अगर आप लगातार ट्रेडमिल का इस्तेमाल करते हैं तो आपको डिज़िनेस (चक्कर आना) महसूस हो सकता है। ट्रेडमिल से उतरने के बाद कुछ लोगों को डिज़िनेस यानी चक्कर और मतली महसूस होने लगती है।

ब्लडप्रेशर लो
अक्सर हैवी जिम के दौरान कई लोगों काब्लडप्रेशर लो हो जाता है जिसकी वजह से भी उन्हें जिम करते हुए चक्कर आने लगते हैं और उन्हें मतली आने की समस्या होने लगती है।

डिहाईड्रेशन
शरीर में पानी की मात्रा कम होने पर डिहाईड्रेशन होता है, हेल्दी लोगों को इन्टेन्स वर्कआउट से डिहाईड्रेशन हो सकता

अगर आप भी जिम करने के बाद थकान का अनुभव कर रहे हैं तो आप ये चीज़ें कर सकते हैं-
- आराम करें।
- बैठ जाइए और अपना सिर घुटनों के बीच रखें।
- कुछ मिनटों के लिए लंबी सांस लें।
- ढेर सारा पानी पिएं।
- कुछ खा लें, जैसे- केला या खजूर।



Click it and Unblock the Notifications
