Latest Updates
-
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी
क्या होता है जब आप च्युइंग गम निगल लेते हैं, जानें फिर कैसे निकलता हैं
च्युइंग गम चबाना हर किसी को खूब पसंद होता हैं। बच्चे से लेकर बड़ें तक, हर कोई च्युइंग गम चबाते दिख जाएगा। कई तो इसे सिर्फ फैशन और स्टाइल के लिए भी चबाते है। हालांकि इसे चबाने के कई फायदे भी हैं, जैसे की यह वजन घटाने में, मूड ठीक करने में कारगार है।
लेकिन वहीं कई बार आप गलती से इसे निगल भी लेते हैं और फिर टेंशन में आ जाते हैं क्योंकि यह कहावत बहुत प्रचलित है कि च्युंगम चबाते वक्त अगर गलती से आपने च्युंगम निगल लिया तो यह आपके पेट में अगले सात सालों तक रहेगी। खैर ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। दरअसल न्यूयॉर्क के लेंगोन मेडिकल सेंटर द्वारा किये गये शोध के अनुसार अगर च्यूइंग गम गलती से पेट में चला जाये तो घबरायें नहीं। यह खाने की तरह पच जाता है लेकिन इसमें थोड़ा वक्त लगता है।

क्या होता है असर?
च्युइंग गम चबाने के दौरान अगर आप इसे गलती से निगल लेते हैं तो परेशान न हों। क्योंकि दूसरे आहारों की तरह यह भी पच जाता है, लेकिन इसे पचाने में थोड़ा अधिक समय लगता है। दरअसल हमारे पाचन तंत्र में एसिड और एंजाइम्स होते हैं जो च्युइंग गम को पचाने में मदद करते हैं।

कितना समय लगता है?
सामान्य खाना कुछ ही घंटों में पच जाता है। लेकिन जब आप च्युइंग गम निगल लेते हैं तो इसे पचने में दो से तीन दिन का समय लगता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि सभी का पाचन तंत्र एक जैसा नहीं होता इसलिए कुछ के पेट में यह दो दिन में ही पच जाता है और किसी को पचाने में इसे तीन दिन भी लग सकते हैं। तो अगर आपने या बच्चे ने गलती से च्युइंग गम निगल लिया है तो परेशान न हों, यह अपने आप बाहर निकल जाएगा।

डॉक्टर से ले सलाह
अगर बॉडी च्युइंग गम को एक दिन में बाहर ना निकाल पाए तो ऐसी सिचुएशन में आप डॉक्टर से परामर्श करें। च्युइंग गम शरीर से बाहर नहीं निकल पाती तो शरीर का तापमान सामान्य से ऊपर बढ़ने लगता है। ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है।

ये भी है च्युइंग गम खाने के फायदे
याद रखें च्युइंग गम केवल उसके मीठे जूस को चूस के फेंक दिए जाने के लिए बनी है। हां ये ज़रूर है कि च्युइंग गम के कई फायदे भी हैं। जैसे इससे आपके मसूड़े मज़बूत होता है क्योंकि इसे चबाने से जबड़े की एक्सरसाइज होती है। इसके साथ ही खाने के बाद च्युइंग गम चबाने से दांतों में लगा हुआ खाना भी छूट जाता है। च्युइंग चबाना एक तरह का फेशियल एक्सरसाइज होता है।



Click it and Unblock the Notifications