Latest Updates
-
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब
आयुर्वेद में भी है केला और दूध साथ खाने की मनाही, जानें कौन नहीं खाएं
हम में से कई लोग नाश्ते में दूध और केला खाना पसंद करते हैं, क्योंकि कई लोग इसे एक पौष्टिक नाश्ता मानते हैं। क्या आपको पता है कि केला और दूध आपको फायदा ही नहीं बल्कि नुकसान भी पहुंचाता है। केले और दूध का मिश्रण आपकी सेहत के लिए एकदम भी ठीक नहीं है। अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो केले और दूध ले सकते हैं लेकिन अगर आप अस्थमा के मरीज हैं और आपको पेट की समस्याएं रहती हैं तो भूलकर भी केला और दूध न खाएं। आइए जानते हैं केले और दूध को लेकर आयुर्वेद में क्या बताया गया है।

उल्टी और दस्त हो सकती है
आयुर्वेद में भी केले और दूध को सेहत के लिए नुकसानदायक बताया है। दरअसल आयुर्वेद में मीठे और खट्टे को एकसाथ लेने की मनाई है। इससे पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचता है। इससे आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं और शरीर में विषाक्त पदार्थ उत्पन्न हो सकते हैं। इससे आपका पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है। आपको खांसी, चकत्ते और एलर्जी की समस्या हो सकती है। आपको उल्टी और दस्त भी हो सकते हैं।

अस्थमा के मरीज रहें दूर
अस्थमा के मरीज अगर केले और दूध को एकसाथ लेते हैं तो उनको बलगम और सांस की दिक्कत पैदा हो सकती है। केले और दूध को एकसाथ लेने से आपको गैस की समस्या हो सकती है।

ऐसे खाएं
अगर आपको दूध और केला खाना पसंद है तो आप पहले दूध पिएं और उसके कुछ देर बाद केला खाएं। ये आपके लिए अच्छा रहेगा। अगर आप मिल्कशेक के रूप में दूध और केला लेते हैं तो इससे आपका पाचन बाधित हो सकता है। अगर आप अस्थमा के मरीज हैं तो आपके लिए यह मिश्रण नुकसानदायक है।



Click it and Unblock the Notifications
