Latest Updates
-
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय
Influenza B Virus: देबिना बनर्जी हुई इन्फ्लुएंजा बी वायरस से संक्रमित, जानिए इसके लक्षण और इलाज

हिंदी टेलीविजन एक्ट्रेस देबिना बनर्जी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने हेल्थ की जानकारी शेयर की। देबिना बनर्जी ने बताया कि वो इन्फ्लुएंजा बी वायरस से संक्रमित हैं। अपनी बीमारी के लक्षणों के बारे में खुलासा करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि उन्हें बुखार और खांसी है। जिस कारण वो अपने बच्चों से दूरी बनाकर रह रही हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इन्फ्लुएंजा बी वायरस क्या है और इससे कैसे बचाव किया जा सकता है।
क्या है इन्फ्लुएंजा बी वायरस
इन्फ्लुएंजा बी वायरस एक ऐसा वायरस है जो व्यक्ति में संक्रमण का कारण बन सकता है। यह वायरस सीजनल इन्फ्लुएंजा है और सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों का कारण बन सकती है। इस वायरस के संक्रमण से लोगों को बुखार, खांसी, थकान, शरीर में दर्द, सिरदर्द जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं। लेकिन इन्फ्लुएंजा बी वायरस से बचाव के लिए मार्केट में वैक्सीन भी उपलब्ध हैं।
इन्फ्लुएंजा बी वायरस के कारण
इन्फ्लुएंजा बी वायरस एयर-बोर्न होता है जो संक्रमित व्यक्ति द्वारा बुखार, खांसी, और छींकने से आस-पास फैलता है। इस वायरस के कारण खांसी और छींक के समय निकलने वाला वायरस अन्य लोगों में संक्रमण का कारण बन सकता है। इसके अलावा, इन्फ्लुएंजा बी वायरस किसी संक्रमित चीज को छुनें से, संक्रमित जगह से संपर्क होने पर, और अपनी आंख, नाक, और मुंह को छूने के बाद अपने चेहरे को छूने से भी फैल सकता है। इन्फ्लुएंजा बी वायरस का संक्रमण सर्दियों के मौसम में ज़्यादा तेजी से फैलता है।
इन्फ्लुएंजा बी वायरस बुखार, खांसी, गले में खराश, थकान, शरीर में दर्द और सिरदर्द जैसे लक्षण पैदा कर सकता है। अधिकतर मामलों में ये बीमारी हल्की से मध्यम होती है और एक दो हफ्ते में अपने आप ही ठीक हो जाती है। लेकिन कुछ मामलों में, विशेष रूप से कमजोर इम्यूनिटी होने पर ये बीमारी निमोनिया, ब्रोंकाइटिस और यहां तक कि मौत का कारण भी बन सकता है। बच्चों में, इन्फ्लुएंजा बी वायरस भी कान में संक्रमण, साइनस संक्रमण और डिहाईड्रेशन जैसे लक्षण पैदा कर सकता है।

इन्फ्लूएंजा बी वायरस का इलाज
1. एंटीवायरल दवाएं
बीमारी की गंभीरता और इसे जल्दी सही करने के लिए एंटीवायरल दवाएं डॉक्टर की सलह से ली जाती हैं। ये दवाएं वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकने में मदद करती हैं।
2. लिक्विड ज्यादा पीना
पानी, जूस और सूप जैसे ढेर सारे लिक्विड आपको हाइड्रेट रखने में मदद कर सकते हैं। ज्यादा से ज्यादा पानी पीने से आप इस बीमारी के कुछ लक्षणों से छुटकारा पा सकते हैं। इतना ही नहीं डिहाइड्रेशन की समस्या से भी बच सकते हैं।
3. आराम करें
इन्फ्लूएंजा बी वायरस से संक्रमण होने के बाद आप ज्यादा से ज्यादा आराम करने की कोशिश रें। आराम करने से आपके शरीर को इस संक्रमण से लड़ने में मदद मिलेगी।
इन्फ्लूएंजा बी वायरस से बचने के लिए रोकथाम सबसे ज्यादा जरूरी है। इन्फ्लूएंजा वैक्सीन इस वायरस से बचाने और बीमारी से होने वाले खतरे को कम कर सकता है। इस बीमारी से ठीक होने के लिए साफ-सफाई का ज्यादा ध्यान दें। मुंह और नाक को ढककर रखें और अन्य लोगों से संपर्क बनाने से भी बचें।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
