Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
हाई ब्लड शुगर से स्तन कैंसर का खतरा
आईएएनएस | अगर आप मोटापे और मधुमेह से ग्रस्त हैं और अभी तक स्तन संबंधी बीमारियों की जांच के लिए चिकित्सक से संपर्क नहीं किया है तो और देर न करें। वैज्ञानिकों ने ताजा अध्ययन में मोटापा और मधुमेह जैसी बीमारियों के साथ-साथ उच्च रक्त शर्करा रहने पर स्तन एवं अन्य तरह का कैंसर होने के जोखिम के कारणों का पता लगा लिया है।
बर्कले प्रयोगशाला की जीवन विज्ञान विभाग की प्रतिष्ठित वैज्ञानिक मीना बिसेल और उनके सह-शोधकर्ता जापान के यासुहितो ओनोदेरा और जिन-मिन नम ने अपने अध्ययन से स्पष्ट किया है कि रक्त शर्करा में तेजी से वृद्धि होने पर सामान्य कोशिकाएं कैंसर कोशिकाओं में तब्दील हो सकती हैं।

स्तन कैंसर के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य करने वाली बिसेल ने कहा, "हमने श्रमसाध्य विश्लेषण द्वारा दो ऐसे नए तथ्य खोज निकाले जिसके अनुसार, शरीर में ग्लूकोज की बढ़ी हुई मात्रा स्वयं कैंसर होने की परिस्थितियां पैदा कर देती है। यह नई खोज रोग निदान और चिकित्सा विज्ञान के संभावित नए अवसर प्रदान करती है।"
तीनों वैज्ञानिकों ने मानव स्तन कोशिकाओं में ग्लूकोज ट्रांसपोर्टर प्रोटीन के स्वरूप की जांच की। वैज्ञानिकों के अनुसार मानव स्तन की मैलिग्नैंट कोशिकाओं में ग्लूकोज ट्रांसपोर्टर प्रोटीन (जीएलयूटी3) की सघनता नॉन मैलिग्नैंट कोशिकाओं की अपेक्षा 400 गुना अधिक होती है।
अध्ययन का परिणाम 'जर्नल ऑफ क्लीनिकल इंवेस्टिगेशन' के नवीनतम संस्करण में प्रकाशित हुआ है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
