Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
महिलाओं में प्रजनन क्षमता को दुरूस्त बनाएं रखने के 6 टिप्स
जिन्दगी की भागमभाग में दिनों-दिन मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। महिलाओं की प्रजनन क्षमता में समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं।
10 में से 5 महिलाओं को पीरियड्स में ही काफी मुश्किलें होती हैं। ऐसा बदतर खान पान और बेकार लाइफस्टाइल के कारण हो रहा है। बढ़ता तनाव भी प्रजनन को कमजोर बनाने का प्रमुख कारण है।
READ: जानिये शादी के बाद महिलाएं क्यूं हो जाती हैं मोटी
आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप किस प्रकार प्रजनन क्षमता व प्रणाली को मजबूत बना सकते हैं। हर महिला को इस टिप्स पर जरूर गौर करना चाहिए, इससे उन्हे आगे चलकर आसानी होगी।

1. शरीर का वजन:
सबसे पहले अपने शरीर को वजन को संतुलित रखें। अगर वजन बहुत ज्यादा हो जाएगा तो भी बच्चे को कैरी करने में दिक्कत आएगी और आप मां बनने से वंचित रह जाएगी।

2. गंदी आदतों को छोड़ें:
अगर आपको किसी भी गंदी आदत की लत है तो उसे शीघ्र छोड़ दें। धूम्रपान करना या शराब पीना, आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, साथ ही साथ प्रजनन पर बुरा प्रभाव भी डालता है।

3. सुरक्षित यौन सम्बंध:
अगर आपका अपने पार्टनर के अलावा भी कई लोगों के साथ यौन सम्बंध है तो वह सुरक्षित नहीं होगा, ऐसे में स्वस्थ प्रजनन की उम्मीद करना भी बेवकूफी है। सेक्स के जरिए कई तरह की बीमारियां ट्रांसमिट हो सकती हैं, इसलिए सेफ सेक्स करें।

4. योनि संक्रमण:
अपने प्राईवेट पार्ट्स को अच्छी तरह साफ रखें। बालों आदि को समय-समय पर क्लीन करते रहें और किसी भी प्रकार का संक्रमण लगने पर तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करें। पियर्सइंग न पहनें।

5. अच्छी खुराक लें:
प्रजनन क्षमता को दुरूस्त करने के लिए शरीर में पोषक तत्वों को सही व संतुलित मात्रा में होना बेहद आवश्यक होता है।

6. रेगुलर गायनी चेकअप:
अगर आप बच्चा पैदा करना चाहती हैं और कुछ समस्या आ रही है तो गायनोकोलॉजिस्ट से सम्पर्क करें। नियमित रूप से उनसे सलाह लें और उस पर अमल करें। अपने पार्टनर से हर बात शेयर करें, क्वालिटी टाइम बिताएं और बच्चे के जीवन में आने का इंतजार करें।



Click it and Unblock the Notifications