Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
जानें महिलाओं को क्यूं करनी चाहिये वेट लिफ्टिंग
कई लड़कियां सोंचती हैं कि वेट लिफ्टिंग करना केवल लड़को के बस की बात है और वे इसे कर के बॉडीबिल्डर जैसा शरीर नहीं बनाना चाहती। उन्हें डर रहता है कि जिम में वजन उठाने से उनका शरीर मर्दाना दिखने लगेगा।
Jabong Winter Sale 2015: Get 80% Off on more than 1 Lakh products Hurry!
ये कुछ ऐसी बातें हैं जिनसे हर जिम ट्रेनर को एक न एक बार गुज़रना ही पड़ता है। यह एक ऐसा झूठ है जो हर लड़की के दिलो-दिमाग पर हावी हो चुका है। अगर आप जिम में वर्कआउट करना पसंद करती हैं और वहां पर वेट लिफ्टिंग नहीं करती, तो आपकी बॉडी कभी शेप में नहीं आ पाएगी।
READ: घर बैठे महिलाएं कर सकती हैं ये आसान व्यायाम
अगर रोज जिम जा कर आपने अपना वजन घटा लिया है और शरीर को मजबूत बना लिया है तो आपको स्ट्रेंथ ट्रेनिंग पर जरुर ध्यान देना चाहिये। आज हम आपको बताएंगे कि लड़कियों को जिम में वेट लिफ्टिंग क्यूं करनी चाहिये, इसके लिये पढ़ें हमारा लेख...

आपका शरीर बनेगा आकर्षक
अगर आप सोंचती हैं कि आपका शरीर भी लड़को की तरह मासपेशियों से भर जाएगा और आपके भी डोले शोले निकल आएंगे तो ऐसा नहीं होगा। लड़कों में महिलाओं के मुकाबले टेस्टोस्टेरोन का स्तर ज्यादा होता है, जिससे वेट लिफ्टिंग से उनकी मासपेशियां ज्यादा बनती हैं। महिलाएं कभी भी वेट लिफ्टिंग से अपनी मासपेशियां पुरुषों की तरह नहीं बना सकती इसलिये उन्हें बिल्कुल भी चिंता नहीं करनी चाहिये। वेट लिफ्टिंग से महिलाओं के एब्स टोन होते हैं, ताकत आती है और बट आकर्षक दिखती है।

घटेगा वजन
वेट ट्रेनिंग से आपका BMR सुधरता है, जिससे शरीर में कम फैट स्टोर होता है और शरीर पतला होता है। जब आप वजन उठाती हैं तो मासपेशियां टूट जाती हैं जिसको बनने में लगभग 24-48 घंटे लगते हैं। इन मासपेशियों को बनने में अत्यधिक कैलोरीज़ और एनर्जी की जरुरत पड़ती है। यहां तक कि जब आप रेस्ट कर रही होंगी तो भी शरीर फैट बर्न कर रहा होगा। अगर आप वेट ट्रेनिंग के साथ कार्डियो भी करेंगी तो आपका वजन और तेजी से घटेगा।

आप पाएंगी सेक्सी कर्व और मजबूत बॉडी
आप जैसे जैसे अपनी मासपेशियां बनाना शुरु करती हैं वैसे ही आपकी बॉडी शेप लेना शुरु कर देती है। आप शरीर के प्रॉब्लम एरिया को टार्गेट एक्सरसाइज के साथ टोटल बॉडी एक्सरसाइज कर के टोन कर सकती हैं।

भारी वर्कआउट करने पर मूड बनेगा अच्छा
आप महसूस करेंगी कि एक चैलेंजिंग वर्कआउट करने के बाद आपका मूड अच्छा हो जाएगा। ऐसा तब होता है जब शरीर से एंडोफिन्स नामक कैमिकल निकलता है। यह कैमिकल एक ड्रग की तरह होता है जो आपको खुशी महसूस करवाता है।

त्वचा और बाल बनेंगे सुंदर
स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करने से त्वचा, बाल और नींद अच्छी हो जाती है। जब आप प्रोटीन युक्त अच्छा आहार खाने के साथ स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और अच्छी नींद भी लेंगी तो आपका पूरा शरीर स्वस्थ बनेगा,जिसका असर बाल और त्वचा पर साफ दिखाई देगा।



Click it and Unblock the Notifications
