Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
GIRLS... अगर पीरियड आने से पहले पेट फूल जाता है तो करें ये काम
लड़कियों के लिये रोजाना पीरियड्स का आना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन जब वे आते हैं तो अपने साथ ढेरों प्रॉब्लम्स ले कर चले आते हैं। पीरियड्स के दौरान बहुत सी लड़कियों का पेट फूल जाता है, जिससे उनके कपड़े पेट पर टाइट आने लगते हैं। ऐसे में परेशान ना हों क्योंकि यह तो पीरियड्स के दौरान सबको ही होता है।
पीरियड्स के दौरान आपके शरीर में ढेर सारे हार्मोनल चेंज होते हैं। पेट में ब्लोटिग, एक प्रोजेस्ट्रॉन हार्मोन की वजह से होती है। साथ ही उन्हें इस समय ब्रेस्ट टेंडरनेस यानी ब्रेस्ट में सूजन और कड़ापन जैसी अन्यअसुविधाएं भी महसूस होती हैं।

लक्षण सामान्य तौर पर 14वें दिन से आरंभ होते हैं और मासिक के बंद होने के बाद 7 दिनों तक खींच सकते हैं। पेट की ब्लोटिंग पीरियड्स आने के बाद खुद ही चली जाती है।
अगर आपका भी पेट पीरियड्स आने से पहले फूल जाता है यानी ब्लोट हो जाता है तो आज हम आपको कुछ ऐेसे आसान 10 उपाय बताएंगे, जिससे आपको इस प्रॉब्लम से छुटकारा मिल सकता है।

प्रोटीन और पोटैशियम वाले आहार खाना शुरु कर दें
हाई प्रोटीन फूड जैसे केला, खरबूज, टमाटर और अस्परैगस जैसी चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर लें। ये चीजें आपके हार्मोन लेवल को कम करेंगी जो पेट को फुलाता है और मस्ल्स को मरोड़ता है। इसके अलावा अपने खाने में प्रोटीन लेना ना भूलें।

गैस बनाने वाले फूड से दूरी बना कर रखें
हो सकता है कि अपको बींस, ब्रॉक्ली या पत्तागोभी खाने में अच्छे लगते हों, लेकिन इन दिनों इनका त्याग कर दें क्योंक इस दौरान आपकी बॉडी खाने को ठीक से पचा नही पाती जिसके चलते पेट में गैस बनने लगती है।

एक्सरसाइज को रूटीन में रखें
एक्टपर्ट का मानना है कि पीरियड्स में आपको एक्सरसाइज जरुर करनी चाहिये जिससे पेट की सूजन ना हो। वो लड़कियां जो आरामदायक जिंदगी जीती हैं, उनका पाचन तंत्र काफी कमजो हो जाता है। इसके अलावा पसीना बहाने से आपको कब्ज की भी परेशानी नहीं होगी। आप चाहें तो योगा भी कर सकती हैं।

कॉफी और शराब से करें तौबा
पीरियड्स में तो शराब और कॉफी को हाथ भी नहीं लगाना चाहिये क्योकि जहां शराब पीने से ब्रेस्ट में सूजन आती है वहीं, दूसरी ओर कॉफी के सेवन से पेट गड़बड़, डीहाइड्रेशन होता है।

गर्म पानी का सेवन बढ़ा दें
गर्म पानी पीने के फायदे यूँ तो कई हैं लेकिन पीरियड्स के दौरान इसे पीना आपके लिये फायदेमंद है। इन दिनों जब भी पानी पिएं तो ठंडे की जगह पर गुनगुने पानी का सेवन करें तो आपका पेट कभी नहीं फूलेगा।

सौंफ का सेवन करें
सौंफ में एंटी माइक्रोबियल (anti-microbial) गुण होते हैं, जिसकी वजह से ये पेट दर्द और गैस को दूर रखती है। यह पेट की मांसपेशियों की अकडन को दूर करके आपके पेट का फूलना ठीक करते हैं।

अदरक का सेवन करें
अदरक का प्रयोग गैस और पेट फूलने की समस्या को दूर करने के लिए किया जाता है क्योंकि इसमें कई कार्यशील तत्व मौजूद रहते हैं। अदरक लेने का बढिया तीका है कि इसके 5 से 6 कटे हुए टुकड़े लें और इन्हें 1 कप उबलते पानी में उबाल लें। फिर इसे छान लें और थोड़ा ठंडा कर के धीरे धीरे पिएं। आप अगर इसका स्वाद बढाना चाहती है तो इसमें शहद और नींबू की कुछ बूंद मिला लें।

दवाइयों की भी ले सकती हैं मदद
अगर घरेलू उपचार से आपकी ब्लोटिंग नहीं जाती है और आपको परेशानी महसूस हो रही है तो आप को डॉक्टर से परामर्श करना चाहिये। आप को वह बर्थ कंट्रोल या डियोरेटिक देंगे, जिससे पेट की सूजन थोड़ी कम होगी। पर हां, अगर ब्लोटिंग बहुत ज्यादा है तो ही दवाएं खाएं।

शुगरी ड्रिंक से दूर रहें
अगर आपको कोल्ड्रिंक या अन्य बाजारू जूस अच्छे लगते हैं तो पीरियड्स आने के 1 हफ्ते पहले इससे दूर रहें वरना और आपको भी ज्यादा ब्लोटिंग हो सकती है। इस दौरान केवल पानी पिएं और वो भी दिन मे 8 गिलास।

नींद लीजिये
नींद लेने से आपके शरीर की थकान दूर होगी और आपका शरीर जल्दी रिकवर करेगा। अच्छा होगा कि आप रातभर जागने की बजाए पूरे 8 घंटों की नींद लें।



Click it and Unblock the Notifications
