Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
इन 10 उपायों से पाएं गुप्तांग की खुजली से छुटकारा
गुप्तांगों में खुजली असुविधाजनक होती है। जब आपको पता चलता है कि आपको इस प्रकार की समस्या है तो सबसे पहले आपके दिमाग में ख्याल आता है कि इससे कैसे छुटकारा पाया जाए।
बच्चा पैदा करने की उम्र में महिलाओं को अक्सर एक आम संक्रमण का सामना करना पड़ता है, यह संक्रमण है गुप्तांगों में खुजली। पुरुषों की तुलना में महिलाओं में यह समस्या अधिक होती है। साफ़ सफाई बरतने के बाद भी कई महिलाओं को गुप्तांगों में इंफेक्शन की समस्या हो जाती है।
तो यदि आप गुप्तांगों की खुजली से छुटकारा पाने के बारे में सोच रहे हैं तो इसके लिए कई घरेलू उपचार उपलब्ध हैं जो प्रभावकारी तरीके से काम करते हैं और खुजली को तुरंत दूर करते हैं।
न केवल खुजली, बल्कि कुछ महिलाओं को दर्द, सूजन और जलन की समस्या भी होती है। यह समस्या तब होती है जब वजाइना के आसपास अच्छे बैक्टीरिया की तुलना में खराब बैक्टीरिया की संख्या अधिक हो जाती है।
गुप्तांगों में खुजली असुविधाजनक होती है। जब आपको पता चलता है कि आपको इस प्रकार की समस्या है तो सबसे पहले आपके दिमाग में ख्याल आता है कि इससे कैसे छुटकारा पाया जाए।
यदि यह समस्या लम्बे समय तक बनी रहेते है तो डॉक्टर के पास अवश्य जाएंं। यदि इसका उपचार नहीं किया गया तो इससे गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। यहाँ गुप्तांगों की खुजली के उपचार हेतु 10 घरेलू उपचार बताये गए हैं। आइये देखें:

1. कोल्ड कॉम्प्रेस:
बर्फ़ के कुछ टुकडें लें, उन्हें साफ़ कपडे में लपेटें और फिर प्रभावित जगह पर रखें। इससे खुजली से आराम मिलता है। इसे लगभग 1-2 मिनिट तक करें।

2. एप्पल साइडर विनेगर:
एप्पल साइडर विनेगर अपने एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुणों के लिए जाना जाता है। गर्म पानी से भरे एक कटोरे में एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं। वजाइनल भाग को इस मिश्रण से धोएं। इससे वजाइना में पीएच संतुलन बना रहता है और खुजली कम होती है।

3.लहसुन:
लहसुन अपने एंटी-बैक्टीरियल गुणों के लिए जाना जाता है। विटामिन ई ऑइल में लहसुन का तेल मिलाकर लगायें। इसे लगभग 5-7 मिनिट तक लगा कर रखें और फिर गर्म पानी से धो डालें। इससे खुजली से आराम मिलता है।

4. दही:
दही के कटोरे में टैम्पून डुबायें। इस टैम्पून को वजाइनल भाग में लगभग आधे घंटे तक रखें और फिर पानी से अच्छी तरह धो डालें। इससे खुजली से आराम मिलता है। इसके अलावा प्रतिदिन एक कप दही का सेवन करने से बैक्टीरिया दूर होते हैं।

5. तुलसी:
तुलसी एक महत्वपूर्ण जडी बूटी है जो प्राचीन काल से इसके एंटीबैक्टीरियल गुणों के लिए जानी जाती है। तुलसी की कुछ पत्तियाँ लें, उन्हें पानी के साथ उबालें और फिर छान लें। इस पानी को खुजली वाली जगह पर लगायें। इससे इंफेक्शन को तुरंत दूर करने में सहायता मिलती है।

6. नमक स्नान:
एक बाल्टी पानी में 2-3 चम्मच नमक मिलाएं। इस पानी से नहायें और इस पानी में लगभग 10 मिनिट पालथी मारकर बैठें। इससे गुप्तांगों की खुजली से आराम मिलता है।

7. शहद:
शहद माइक्रोबियल इंफेक्शन के लिए अच्छा उपचार है। शहद की कुछ बूँदें लें और इसे प्रभावित क्षेत्र पर लगभग आधे घंटे तक लगा कर रखें। फिर गर्म पानी से धो डालें। ऐसा दिन में दो बार करें। इससे खुजली के उपचार में सहायता मिलती है।

8. नीम:
नीम अपने एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुणों के लिए जाना जाता है। नीम की कुछ पत्तियाँ लें और इन्हें पानी में उबालें। इसे छान लें और फिर इस पानी से वजाइनल भाग को धोएं। इससे गुप्तांगों की खुजली से आराम मिलता है।

9. केनबेरी जूस:
केनबेरी में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो बैक्टीरियल और यीस्ट इंफेक्शन के उपचार में सहायक है। प्रतिदिन एल गिलास केनबेरी जूस का सेवन करने से संक्रमण से तुरंत आराम मिलता है।

10. एलोवेरा:
एलोवेरा में एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, अत: गुप्तांगों में संक्रमण के लिए यह एक अच्छा घरेलू उपचार है। एलो वेरा का एक ताज़ा टुकड़ा लें, इसकी ऊपरी सतह काट दें और फिर इसे प्रभावित जगह पर लगायें। यह संक्रमण से आराम दिलाता है।



Click it and Unblock the Notifications
