Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
कहीं आपकी तोंद की वजह गर्भाशय का सूजन तो नहीं, जानें लक्षण और कारण
आमतौर पर महिलाओं के गर्भाशय का आकार बंद मुट्ठी या नाशपाती के आकार का होता है, गर्भावस्था के दौरान इसका आकार बहुत बढ़ जाता है। सिर्फ प्रेगनेंसी ही नहीं, बल्कि ऐसा कई बार होता है किन्हीं और कारणों से महिलाओं के गर्भाशय में सूजन आ जाती है, जिसके बाद उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सामान्य अवस्था में गर्भाशय में सूजन के कई लक्षण हो सकते हैं, जिन्हें नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है।

सामान्य लक्षण
- बढ़े हुए गर्भाशय या गर्भाशय में सूजन के लक्षण आमतौर पर बाहर से देखने में पता नहीं चल पाते हैं। लेकिन कई स्थितियों में गर्भाशय में सूजन के दौरान पेट का आकार बढ़ता जाता है और बाहर से देखने में ये किसी फुटबॉल जैसा या प्रेगनेंसी जैसा लगने लगता है।
- गर्भाशय का सूजन होने पर हल्का बुखार, मितली, सिर दर्द, पेट दर्द और कमर दर्द की समस्या लगातार बनी रहती है।
- यूरिन के रास्ते से कुछ मात्रा में ब्लड भी निकल जाता है।

कमर और पेट दर्द
कई बार महिलाओं को बहुत बाद में गर्भाशय में सूजन का पता चलता है जिसके कारण उन्हें सिर दर्द, बुखार और कमर दर्द का लगातार सामना करना पड़ता है और वो इसे सामान्य दर्द समझकर उसी की दवा खाती हैं। ये कई बार आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है।

कब्ज या गैस के कारण
पेट में कब्ज या गैस बन जाने के कारण भी कई बार यूटेरस में सूजन आ जाती है। इसमें महिलाओं को लगातार पेट दर्द की शिकायत होती है और वो सामान्य पेट दर्द का उपचार करती रहती हैं। ऐसी स्थिति से बचने के लिए महिलाओं को मिर्च, मसाले वाले और तले-भुने खानों से परहेज करना चाहिए। इसके अलावा ज्यादा मिठाई का सेवन भी ऐसी स्थिति पैदा कर सकता है।

टाइट कपड़े पहनने से
बहुत टाइट कपड़े पहनने से भी गर्भाशय में सूजन आ सकती है। असल में टाइट कपड़ों और खासकर पेट के पास से टाइट कपड़े पहनने के कारण पेट और यूटेरस पर लगातार दबाव बना रहता है, जिसकी वजह से इसमें सूजन आ जाती है। इसलिए महिलाओं को बहुत ज्यादा टाइट कपड़े पहनने से बचना चाहिए। कपड़े ऐसे पहनें जिनमें आपका फैशन और कंफर्ट दोनों बना रहे।

एक्सरसाइज न करने से
दिनभर कुर्सी पर बैठने से कपड़ों से गर्भाशय पर दबाव बनाती है और इससे गर्भाशय में सूजन आ जाती है जबकि कुछ महिलाओं को ये मोटापा लगता है। असल में मोटापा के दौरान शरीर या पेट के आसपास की चर्बी बढ़ती है जबकि गर्भाशय में सूजन के दौरान पेट कड़ा लगने लगता है और पेट का आकार फुटबॉल जैसा लगने लगता है। इसलिए महिलाओं को एक्सरसाइज की तरफ ध्यान देना बेहद जरुरी होता है। बिना व्यायाम के पेट की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं और इनमें सूजन आ जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
