Latest Updates
-
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
इस उम्र में महिलाओं को होती है ज्यादा सेक्स प्रॉब्लम, जानें क्यों होती है ये समस्याएं
पुरुषों की तुलना में महिलाओं को यूटीआई होने की सम्भावना ज्यादा रहती है। इसके पीछे बॉयोलजिकल कारण ज्यादा होते हैं। इनका असर सेक्सअुल लाइफ पर भी देखने को मिलता है। लेकिन एक खास उम्र में आकर महिलाओं को ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं से जूझना पड़ता हैं।
इस बारे में एक रिसर्च भी हुई जिसमें इन बिंदुओं पर मुख्य फोकस किया गया है कि किस उम्र में आकर महिलाओं को ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ की समस्याएं घेर लेती हैं और आखिर किस वजह से महिलाओं की सेक्स लाइफ में बाधा आती है।

इन वजहों से सेक्सुअल लाइफ में आती है प्रॉब्लम
महिलाओं की सेक्सुअल लाइफ में परेशानी आने की पीछे बहुत कुछ वजह होती हैं इनमें से सबसे कॉमन वजहों में से हैं यूरिन इंफेक्शन, वजाइनल ड्रायनेस, ऑर्गेज़म ना होना या उत्तेजना की कमी महसूस होना। खास बात यह है कि इन सभी समस्याओं का लिंक कहीं ना कहीं एक ही वजह से जुड़ा होता है।

इस उम्र में सबसे अधिक
आमतौर पर महिलाओं को 40 से 55 साल की उम्र के बीच सेक्शुअल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं सबसे अधिक होती हैं। यह बात हाल ही इटली में हुई एक स्टडी में सामने आई है।

यह है मुख्य कारण
40 से 55 साल की उम्र के बीच महिलाओं में सेक्स की इच्छा कम होने की मुख्य वजह के रूप में मेनोपॉज से जुड़ी दिक्कतें सामने आई हैं। जिसके प्री सिंप्टम्स के तौर पर महिलाएं वजाइनल ड्राइनेस, इरिटेशन और उत्तेजना की कमी महसूस करती हैं। इसके लक्षण हर महिला में दूसरी महिला से अलग हो सकते हैं।

इन्हें होती है ज्यादा परेशानी
स्टडी के अनुसार सेक्शुअल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं सबसे अधिक उन महिलाओं में देखने को मिलती हैं, जिन्हें स्मोकिंग, ड्रिंकिंग की आदत होती है, जो ओवर वेट होती हैं या जिन्हें हॉट फ्लैशेज की दिक्कत होती है।

ऐसा भी होता है
मेनोपॉज के दौरान महिलाओं के लिए सेक्स संबंध बनाना थोड़ा दर्दनाक साबित हो सकता है क्योंकि इसकी वजह से बैक्टीरियल इंफेक्शन हो सकता है, मूड स्विंग्स, जॉइंट में पेन और नींद ना आना जैसी दिक्कतें होती हैं। लेकिन ताजा रिसर्च से जुड़े उडीन विश्वविद्यालय के डॉक्टर ऐंग्लो कैगनेसी के अनुसार, पर्सेंटेज के हिसाब से महिलाओं में सेक्सुअल हेल्थ से जुड़े सबसे अधिक इश्यू की औसत आयु 49 है। इसमें महिला का बॉडी मास इंडेक्स भी मैटर करता है।



Click it and Unblock the Notifications
