Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
World Homeopathy Day 2023: क्या है वर्ल्ड होम्योपैथी डे का महत्व? जानिए होम्योपैथी इलाज के फायदे
वर्ल्ड होम्योपैथी डे बीमारियों के इलाज के क्षेत्र के महत्व को बढ़ावा देने के लिए दुनिया भर में हर साल 10 अप्रैल के दिन मनाया जाता है। इस दिन को डॉ. सैमुअल हैनिमैन की जयंती के रूप में भी मनाया जाता है।
होम्योपैथी दवाओं का इस्तेमाल लोगों के लिए काफी फायदेमंद होता है। शायद ही किसी व्यक्ति को होम्योपैथिक दवाओं का साइड इफेक्ट होता है। होम्योपैथी ग्रीक शब्द होमियो से लिया गया है, जिसका अर्थ है समान, और पाथोस का अर्थ है पीड़ा या बीमारी। ऐसे में वर्ल्ड होम्योपैथी डे को मनाने का उद्देश्य लोगों के बीच होम्योपैथी के महत्व और पारंपरिक चिकित्सा में इसके योगदान को बढ़ाना है।

क्या है होम्योपैथी?
होम्योपैथी संतुलन के नियम पर आधारित है, जिसे हैनिमैन ने अपने प्रसिद्ध सिनकोना बार्क एक्सपेरिमेंट के बाद खोजा था। इसके अनुसार, एक बीमार व्यक्ति को एक ऐसे पदार्थ से ठीक किया जा सकता है जो एक स्वस्थ इंसान में उसके रोग के समान लक्षण पैदा कर सकता है।
होम्योपैथिक चिकित्सा के मुताबिक व्यक्ति के शरीर में खुद को ठीक करने की क्षमता होती है, जिसे बीमारी के लक्षणों को शरीर द्वारा फिर से हेल्दी होने के लिए की गई प्रतिक्रियाएं समझा जाता है। आसान शब्दों में कहा जाएं तो अगर किसी पदार्थ से एक स्वस्थ व्यक्ति में बीमारी के लक्षण होने लगते हैं तो वही पदार्थ उसे थोड़ी सी मात्रा में देने पर वह ठीक हो सकता है। होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के सिद्धांत के रूप में होम्योपैथिक दवाएं शरीर की अपने आप ठीक होने की क्षमता को बढ़ा देती है।
होम्योपैथिक चिकित्सा प्रणाली में न सिर्फ बीमारी का इलाज किया जाता है, बल्कि उसके कारण को जड़ से खत्म करके व्यक्ति को फिर से हेल्दी बनाया जाता है। अगर सरल भाषा में कहें तो होम्योपैथी में न सिर्फ बीमारी का इलाज किया जाता है, बल्कि उसका कारण बनने वाली समस्याओं को ठीक करके जड़ से समस्या का समाधान भी किया जाता है।
क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड होम्योपैथी डे?
हर साल 10 अप्रैल के दिन वर्ल्ड होम्योपैथी डे दुनियाभर में होम्योपैथी के बारे में जागरूकता बढ़ाने और होम्योपैथी की पहुंच लोगों तक बढ़ाने के लिए किया जाता है। होम्योपैथी को बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचाने के लिए भविष्य में आने वाली चुनौतियों को समझने और उनसे निपटने के लिए रणनीति बनाने की जरूरत है।
होम्योपैथी एक चिकित्सा प्रणाली है जो मानती है कि शरीर खुद को ठीक कर सकता है. होम्योपैथी के डॉक्टर पौधों और मिनरल्स जैसे प्राकृतिक पदार्थों की थोड़ी मात्रा का उपयोग करते हैं। उनका मानना है कि ये इलाज प्रक्रिया को बढ़ावा देते हैं।
वर्ल्ड होम्योपैथी डे 2023 की थीम?
2023 वर्ल्ड होम्योपैथी डे की थीम होम्योपैथी-सर्वजन स्वास्थ्य, 'एक स्वास्थ्य, एक परिवार' है, जो चिंता, डिप्रेशन सहित विभिन्न मानसिक स्वास्थ्य स्थितियों के इलाज के लिए होम्योपैथी के उपयोग पर केंद्रित है। खासकर मानसिक स्वास्थ्य के लिए, जिसमें मानसिक बीमारी के लक्षण और मूल कारण दोनों को संबोधित करना शामिल है।
होम्योपैथिक इलाज के फायदे
1. कम विपरीत प्रभाव
होम्योपैथी के मुताबिक इसमें दवाओं को एक विशेष मानक रखकर और पूरी तरह से स्वच्छता के नियमों का पालन करके तैयार किया जाता है। सही मात्रा होने के कारण ये शरीर के किसी अंदरुनी अंग को नुकसान नहीं पहुंचाती हैं और स्वच्छता के कारण इनके विषाक्त प्रभाव भी बहुत कम हो जाते हैं।
2. हर उम्र के लिए सुरक्षित
होम्योपैथिक इलाज के सिद्धांतों के मुताबिक ये दवाएं बच्चों से बुजुर्गों तक सभी के लिए सुरक्षित है। गर्भवती महिलाएं भी इन दवाओं का सेवन कर सकती हैं। हालांकि, फिर भी आपको कोई भी होम्योपैथिक दवा लेने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।
3. जड़ से बीमारी करें खत्म
होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति में व्यक्ति की बीमारी का इलाज ही नहीं किया जाता है, बल्कि उसको जड़ से खत्म किया जा सकता है। माना जाता है कि होम्योपैथी दवाओं की मदद से ऐसी कई बीमारियों का जड़ से इलाज किया जा सकता है, जो मॉडर्न मेडिसिन सिस्टम में संभव नहीं है।
4. शारीरिक स्वास्थ्य सुधार
होम्योपैथी में किसी एक रोग का इलाज नहीं बल्कि बीमार व्यक्ति को फिर से हेल्दी करने पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। यही कारण है कि इन दवाओं से व्यक्ति को कई लाभ मिलते हैं। रेगुलर होम्योपैथिक इलाज कराने वाले व्यक्तियों की इम्यून सिस्टम भी स्ट्रांग रहती है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
