Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
World Homeopathy Day 2024 : होम्योपैथी की दवाइयां क्यों होती है मीठी? जानें इन्हें खाने का सही तरीका
World Homeopathy Day 2024 : होम्योपैथी के बारे में कहा जाता है कि यह बीमारी को जड़ से ही खत्म कर देता है। इस इलाज की दवाईयां अच्छा असर कर सकें इसलिए मरीज को अपनी दवाईयों का कोर्स पूरा करना जरुरी होता है। हालांकि इसका कोर्स लंबा होता है लेकिन यह काफी असरदायक होती है।
अगर आपने कभी होम्योपैथी का इलाज करवाया हो तो आपने नोटिस किया होगा कि इस होम्योपैथी के दवाइयां मीठी होती है न कि ऐलोपेथी की तरह कड़वी होती है।

वर्ल्ड होम्योपेथी के मौके पर जानेंगे कि आखिर क्यों होम्योपेथी की दवाएं मीठी होती है?
होम्योपैथी की दवाइयां मीठी क्यों होती हैं?
होम्योपैथिक की दवाएं अल्कोहल के माध्यम से तैयार होती है। इस वजह से इनका स्वाद काफी कसैला हो जाता है। कई बार अल्कोहल की अधिक मात्रा के वजह से मुंह में छाले होने का भी खतरा रहता है, इसलिए इन्हें मीठी गोलियों के साथ मिलाकर मरीज को दिया जाता है। ये गोलियां दूध या गन्ने के ग्लूकोज से तैयार की जाती है ताकि मरीज बिना किसी परेशानी के इसे खा सकें।
होम्योपैथी की दवा लेने का सही तरीका
दवा खाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखें। जैसे-
खाना खाने के 10 मिनट बाद ही दवाएं खाएं।
- मुंह साफ होना चाहिए।
- खुशबूदार चीजें जैसे- हींग, इलायची, पिपरमिंट, प्याज या लहसुन खाने के 30 मिनट बाद ही दवा लें। वरना दवा का असर कम हो सकता है।
- जीभ जितनी ज्यादा साफ होगी दवा का असर उतना बेहतर होगा।
- होम्योपैथी दवाइयों के कोर्स के साथ खट्टा खाने से परहेज करना होता है।
- दवा के बेहतर असर के लिए इसे चूसकर ही खाएं।
- दवा को हाथ न लगाएं सिर्फ इसे ढक्कन में रखकर या शीशी से सीधे ही खाएं।
क्या होती है होम्योपैथी?
दरअसल चिकित्सा जगत में तीन तरह के इलाज पद्धति हैं। एलोपैथी, होम्योपैथी और आयुर्वेद। होम्योपैथी में एलोपैथी की तरह दवाओं का एक्सपेरिमेंट जानवरों न करके सीधे इंसानों पर ही टेस्ट किया जाता है। होम्योपैथिक दवाइयां एलोपैथी की तुलना में ज्यादा सुरक्षित मानी जाती हैं। माना जाता है कि इनका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
