Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
World Malaria Day: मलेरिया और ब्रेन मलेरिया में क्या है अंतर, जानें किसे है ज्यादा खतरा और बचाव
सेरेब्रल मलेरिया यानी ब्रेन मलेरिया, दिमाग पर असर डालने वाला मलेरिया घातक और जानलेवा होता है। इस बीमारी को आपने बरसात के मौसम में ज्यादा होते हुए देखा होगा क्योंकि बरसात के मौसम में मच्छर का आतंक शुरु हो जाता है। मादा एनोफीलीज मच्छर के काटने के कारण ये बीमारी पनपती है।
हालांकि बच्चों में ब्रेन मलेरिया के मामले ज्यादा देखने को मिलते हैं। ब्रेन मलेरिया गंभीर मलेरिया एक गंभीर न्यूरोलॉजिकल जटिलता है, जो 5 साल से कम उम्र के लगभग 1% बच्चों को प्रभावित करती है। जो प्लास्मोडियम फाल्सीपेरम से संक्रमित होते हैं।

विश्व मलेरिया दिवस (World Malaria Day) के मौके पर हम आपको कुछ उचित उपाय बता रहे हैं, जिनसे आप अपना बचाव कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर क्या है ब्रेन मलेरिया, लक्षण और इसका इलाज क्या है?
कैसे हो जाता है ब्रेन मलेरिया?
ब्रेन मलेरिया, सामान्य मलेरिया से अलग है। जब मादा एनोफीलीज मच्छर आपके शरीर के किसी भी हिस्से में काटने से प्लासमोडियम नाम का एक पैरासाइट आपके खून में पहुंच जाता है। ये प्लासमोडियम चार प्रकार का होता है। जिनके नाम पी बाईवेक्स, पी ओभेन, पी मलेरी और पी फालसीपेरम हैं। इस स्थिति में इंसान को दिमाग में दौरे भी आ सकते है और खून जमा होने की शिकायत भी हो सकती है।
वजह
इस बीमारी की वजह मलेरिया प्लाजमोडियम फेल्सिपेरम परजीवी है जो मच्छरों के काटने पर इंसान में पहुंचता है। बरसात में गंदे और दूषित पानी की वजह से ये मच्छर पनपते हैं, और आम मलेरिया की तरह ही ब्रेन मलेरिया भी फैलता है।
लक्षण
मच्छर के काटने के बाद तेज बुखार के साथ शरीर में ऐंठन होना व ठंड लगना, दिन में बुखार उतर जाना व रात में ठंड लगने के बाद वापस बुखार आ जाता है, चमकी होना और तेज बुखार के साथ बच्चों का बेहोश हो जाना ब्रेन मलेरिया के लक्षण हैं। डॉक्टर्स की मानें तो ब्रेन मलेरिया में सही समय पर इलाज नहीं मिलने से मरीजों की मुत्यु भी हो सकती है।
बचाव के तरीके
आस पास की गंदगी न होने दे, साफ-सफाई रखें।
मच्छरदानी का प्रयोग करें।
कहीं भी पानी इक्ट्ठा होने ना दें।
साफ पानी पिएं और रखें।
बाहर खुले ना सोएं।
सूती कपड़े पहने और पूरी तरह ढंक कर रहें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
