Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
AI से बनी यूनिवर्सल कोरोना वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल हुआ पास, बिना इंजेक्शन के होगी इस्तेमाल
AI Designed Vaccine: कोरोना वैक्सीन के क्षेत्र में वैज्ञानिकों ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। AI की मदद से विकसित की गई एक यूनिवर्सल कोरोनावायरस वैक्सीन ने शुरुआती ह्यूमन ट्रायल में सकारात्मक नतीजे दिखाए हैं। जर्नल ऑफ इंफेक्शन में प्रकाशित जानकारी के अनुसार, फेज-1 ट्रायल में 18 से 50 वर्ष आयु के 39 स्वस्थ स्वयंसेवकों को यह वैक्सीन दी गई, जिसमें कोई गंभीर दुष्प्रभाव सामने नहीं आया। यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज और उसकी सहयोगी कंपनी DIOSynVax द्वारा विकसित यह वैक्सीन मशीन लर्निंग और कंप्यूटर मॉडलिंग की सहायता से तैयार की गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह तकनीक भविष्य में अलग-अलग कोरोना वेरिएंट्स के खिलाफ व्यापक सुरक्षा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।

AI की मदद से तैयार की वैक्सीन
वैज्ञानिक लंबे समय से ऐसी वैक्सीन विकसित करने की कोशिश कर रहे हैं जो वायरस के नए-नए वेरिएंट्स के बावजूद प्रभावी बनी रहे। आमतौरपर, वायरस में बदलाव आने पर वैक्सीन को भी अपडेट करना पड़ता है। AI की मदद से तैयार यह नई यूनिवर्सल कोरोना वैक्सीन न सिर्फ SARS-CoV-2 के विभिन्न स्ट्रेन्स के खिलाफ सुरक्षा देने की क्षमता रखती है, बल्कि जानवरों से इंसानों में फैलने वाले कुछ कोरोना वायरस के जोखिम को भी कम करने का लक्ष्य रखती है।
कैसे काम करती है AI से बनी यह वैक्सीन?
यह वैक्सीन वायरस के तेजी से बदलने वाले हिस्सों के बजाय उसके उन स्थायी और साझा जैविक गुणों को निशाना बनाती है, जो अलग-अलग वेरिएंट्स में भी मौजूद रहते हैं। AI तकनीक की मदद से इन महत्वपूर्ण संरचनाओं की पहचान कर एक विशेष वैक्सीन डिजाइन की गई है, जिससे शरीर व्यापक स्तर पर प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया विकसित कर सके।
बिना इंजेक्शन के दी जाती है वैक्सीन
इस वैक्सीन की एक खास बात यह भी है कि इसे पारंपरिक सुई से नहीं लगाया जाता। ट्रायल के दौरान प्रतिभागियों को एक उन्नत जेट-डिलीवरी सिस्टम के जरिए वैक्सीन दी गई, जो हाई-प्रेशर फ्लूइड की मदद से त्वचा के भीतर पहुंचती है। इससे दर्द कम होता है और सुई से डरने वाले लोगों के लिए यह एक बेहतर विकल्प बन सकती है।
भारत को कैसे हो सकता है फायदा?
अगर यह वैक्सीन भविष्य में व्यापक इस्तेमाल के लिए मंजूरी पाती है, तो भारत जैसे बड़े देश में बार-बार बूस्टर डोज की जरूरत कम हो सकती है। नीडल-फ्री तकनीक टीकाकरण अभियान को आसान बना सकती है, बायोमेडिकल कचरा घटा सकती है और दूरदराज के इलाकों में वैक्सीन की स्वीकार्यता बढ़ा सकती है। साथ ही, जानवरों से इंसानों में फैलने वाले संभावित कोरोना वायरस के खतरे को कम करने में भी यह मददगार साबित हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
