Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
अपने बाथरूम को कैसे बनाएं रोमांटिक
अपने पार्टनर के साथ नहाना सबसे कामुक एहसास होता है। यह हमेशा आनंददायक होता है, फिर चाहे आप गर्मी के समय शाम में नहाएं या फिर ठंड के समय रात में। अगर आप चाहते हैं कि आपके नहाने का अनुभव अनोखा हो तो आपको अपने बाथरूम का वातारवण बदलना होगा। यानी कि रोमांटिक बाथ के लिए आपका बाथरूम भी रोमांटिक होना चाहिए। आप रोमांटिक बाथ घर पर भी कर सकते हैं और होटल में भी। आप अपने घर के पिछले हिस्से में डेट पूल की व्यवस्था कर सकते हैं। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप और आपका पार्टनर किस हद तक कम्फर्टेबल रहते हैं।
रोमांटिक बाथ के लिए अपने बाथरूम को सजाने का कुछ सामान्य तरीका यह है कि आप लाल गुलाब, मोमबत्ती और लाइट्स का इस्तेमाल करें। बाथरूम को सजाने के लिए आपको ऐसी चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए जो मूड को रोमांटिक बनाए। पूरा बाथरूम ऐसा हो जिस में आप दोनों सहज रहें और अंतरंग अनुभव करें। आप बाथरूम के हर हिस्से का इस्तेमाल करें और इसे नहाने के लिए सपनों का स्थान बना दें। इस बात का ध्यान रखें कि नहाना आपके लिए आरामदायक होने के साथ—साथ सुहाना भी हो।
आइए हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताते हैं, जिसे अपनाकर आप हॉट टब में अपने पार्टनर की बाहों में बाहें डाल कर कुछ रोमांटिक पल बिता सकते हैं।

1. लाल गुलाब: लाल रंग और लाल गुलाब को हमेशा प्यार और रोमांस से जोड़कर देखा जाता है। आप इन दोनों का इस्तेमाल कर के बाथरूम का माहौल रोमांटिक बना सकते हैं। लाल गुलाब के अलावा आप लाल मोमबत्ती का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप बाथरूम के प्रवेश द्वार पर गुलाब की पंखुड़ी से दिल बनाकर उसके बीच में मोमबत्ती भी जला सकते हैं। अगर आप के पास बाथ टब है तो आप उसमें गुलाब की खुशबू मिलाएं और पानी में गुलाब की पंखुड़ी भी डाल दें। आपने बाथरूम को रोमांटिक बाथ के लिए तैयार करने का यह सबसे खूबसूरत तरीका है।
2. लेवेंडर का जोश: लेवेंडर को एफ्रोडीजीऐक के रूप में जाना जाता है, यानी ऐसी चीज जो कामुकता को बढ़ाए। अगर आप नहाने के लिए एक रोमांटिक और सुहाना माहौल चाहते हैं तो पानी में लेवेंडर का अर्क मिलाएं। साथ ही आप बाथरूम में ढेर सारी मोमबत्ती या हल्की पीली रोशनी का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप रोमांटिक बाथ के लिए लेवेंडर थीम अपनाना चाहते हैं तो आर्किड स्टिक का भी इस्तेमाल करें और इसे बाथरूम मिरर या अलमारी के आसपास रख दें। पर बहुत ज्यादा लेवेंडर के इस्तेमाल से बचें क्योंकि यह बहुत स्ट्रांग होता है।
3. बैकयार्ड बाथ: अगर आपके घर का बैकयार्ड पूरी से घिरा हुआ है तो आप अपने पार्टनर के साथ वहां खुले में नहाने का आनंद ले सकते हैं। एक बाथ टब की व्यवस्था करें और उसे खुले आसमान के नीचे रख दें। इस रोमांटिक बाथ के लिए शाम और रात का समय सबसे अच्छा रहेगा। बाथ टब के आसपास की जगह की सफाई कर लें और इसे मोमबत्ती और फूलों से सजा दें। आप चाहें तो शैंपेन बोतल और ग्लास रखने के लिए टब के बगल में एक टेबल भी रख सकते हैं।
4. स्वीमिंग पूल: अगर आपके घर के अंदर स्वीमिंग पूल तो फिर क्या कहना। रोमांटिक बाथ के लिए आप पूरे स्वीमिंग पूल को सजा सकते हैं। इसके अलावा आप बहुत सारे रंग, दिल के आकार के गुब्बारे, अलग-अलग आकार की मोमबत्ती और बैकग्राउंड म्यूजिक का सहारा ले सकते हैं। आप यहां भी शैंपेन या वाइन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तरह के रोमांटिक बाथ का सपना हर कपल देखता है।
5. म्यूजिक: म्यूजिक का इस्तेमाल करना भी एक रोमांटिक आइडिया है। आप बहुत ज्यादा डेकोरेशन न करें। सिर्फ एक मोमबत्ती ही एक दूसरे को देखने के लिए काफी होगा। हल्की रोशनी और कानों को भाने वाले म्यूजिक से अलग ही रोमांस पैदा होगा। एक बाथ टब, एक मोमबत्ती और सुंदर संगीत - इससे ज्यादा रोमांटिक और क्या हो सकता है?



Click it and Unblock the Notifications
