Latest Updates
-
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती
Fridge Cleaning Tips: फ्रिज में जम गई है गंदगी? इस आसान तरीके से करें मिनटों में साफ
गर्मी के मौसम में फ्रीज का रख-रखाव करना ज्यादा जरूरी हो जाता है। क्योंकि फ्रिज में रखें सामानों का इस्तेमाल आप ज्यादा करने लगते हैं। लेकिन फ्रिज साफ करने में अक्सर हमें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स और ट्रिक्स लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप कम समय में अपनी फ्रिज को नए जैसी चमका सकते हैं। इतना ही नहीं फ्रिज को सही से रखने और इस्तेमाल करने के बारे में भी कुछ टिप्स शेयर कर रहे हैं।

फ्रिज को साफ रखने के टिप्स
1. फ्रिज को खाली करें
सबसे पहले अपने फ्रिज से सारा सामान निकाल कर बाहर रख दें। अगर फ्रिज में कोई बहुत पुराना और खराब सामान रखा है तो फेंक दें। फ्रिज को साफ करने के लिए सफाई करते समय बची हुई वस्तुओं को बर्फ वाले कूलर में या किसी ठंडी जगह पर रखें।
2. इंटीरियर को करें साफ
माइल्ड डिश सोप और गर्म पानी के मिश्रण का इस्तेमाल करके फ्रिज के अंदर, बाहर उसके सेल्फ को साफ करें। किसी भी दाग को साफ करने के लिए उस स्थान पर ज्यादा ध्यान दें और उस स्थान को अच्छी तरह से साफ करें।
3. डोर गैसकेट्स को साफ करें
फ्रिज के दरवाजे के चारों ओर रबर पर जमी गंदगी को सिरके और पानी के मिश्रण का इस्तेमाल करके साफ करें।
4. बाहर की सफाई करें
दरवाजे के हैंडल और कंट्रोल पैनल सहित फ्रिज की बाहरी हिस्सों को साफ करें। सामग्री के लिए हल्के डिटर्जेंट या सही क्लीनर के साथ एक नम कपड़े का इस्तेमाल करके इन्हें साफ करें।
5. रेगुलर रख-रखाव
फ्रिज में गंदगी होने पर बाद में साफ करने पर उसे क्लीन करने में ज्यादा मुश्किल हो सकती है। इसलिए आप उसे तुरंत साफ कर दें। इतना ही नहीं अपने फ्रिज को हर तीन महीने में या जरुरत के अनुसार कम से कम एक बार साफ जरुर करों।
6. सिरके के घोल का करें इस्तेमाल
फ्रिज में सख्त दाग या बदबू को साफ करने के लिए आप पानी और सफेद सिरके को बराबर मात्रा में मिलाकर एक घोल तैयार करना चाहिए। अब इस घोल को जिद्दी दागों पर लगाएं और साफ करने से पहले इसे कुछ मिनट के लिए लगा रहने दें।
7. बदबू कंट्रोल करने के लिए बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा में ऐसे गुण होते हैं जो बदबू को दूर करने में काफी मददगार है। गंध दूर करने के लिए बेकिंग सोडा का एक खुला डिब्बा या बेकिंग सोडा से भरा एक छोटा कंटेनर फ्रिज के अंदर रख दें। हर महीने आप इस बेकिंग सोडे की डिब्बी को जरूर बदले।
8. फ्रिज कॉइल पर दें ध्यान
फ्रिज के पीछे या नीचे स्थित कॉइल पर समय के साथ धूल और गंदगी जम जाती है, जिससे आपका फ्रिज लंबे समय तक चल सके। समय-समय पर, फ्रिज के पीछे जमी गंदगी को साफ करें और उसे ड्राई रखने की कोशिश करें।
9. फ्रिज लाइनर्स का करें इस्तेमाल
अगर आप फ्रिज की अलमारियों को लंबे समय तक सुरक्षित रखना चाहते हैं और सफाई के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करना चाहते है तो फ्रिज लाइनर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे फ्रिज में कोई चीज गिरने पर वो उस सीट पर ही गिरेगी। जिससे साफ करने में आसानी होगी।



Click it and Unblock the Notifications
