Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
गार्डन के लिए 8 प्रकार की प्राकृतिक खाद
हम अपने गार्डेन की ख़ूबसूरती को बनाये रखने के लिए क्या नहीं करते हैं, महंगे-महंगे कीट नाशक का इस्तेमाल करते है ताकि हमारे पेड़ पौधे हरे भरे बने रहें। लेकिन हम यह भूल जाते हैं कि यही कीट नाशक पेड़ पौधों के लिए कितने ख़तरनाक है। लेकिन अब घबराने कि कोई जरुरत नहीं है क्यों कि हमारे गार्डेन के लिए खाद हमारे घर में ही मौजूद है।
जमीन को कैसे बनाएं प्राकृतिक रूप से उपजाऊ
हम जो सब्ज़ी के छिल्के रोज़ कूड़े में फेंक देते हैं उसे हम पेड़ों की खाद के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। और सिर्फ यही नहीं इसी तरह और भी बेकार सामग्री हमारे किचन से निकलती है जिसे हम कूड़ा समझ कर फेक देते हैं उसका इस्तेामल हम पेड़ों की खाद के रूप में हम इस्तेमाल कर सकते हैं। तो आइये जाने कुछ ऐसी ही खाद सामग्री।
गार्डन के लिए 8 प्रकार की प्राकृतिक खाद

फल और सब्जियों गूदा
फलों का रस निकालने के बाद हम अक्सर उसका बचा हुआ पल्प फेक देते हैं। लेकिन यही पल्प हमारे गार्डेन के लिए बहुत लाभदायक है। और यह केंचुओं को भी आकर्षित करता है।

अंडे के छिल्के
अंडे के छिल्के आपके गार्डेन के लिए बहुत अच्छी खाद है। अंडों के छिल्कों से प्रोटीन और खनिज सोली को मिलते हैं, और यही नहीं चूहे और गिलहरी को भी दूर रखते हैं।

कॉफ़ी
कॉफ़ी में अच्छी मात्रा में मिनरल्स और एसिड्स पाये जाते है, जो पेड़ों को जल्दी उगने में मदद करते हैं। यह सबसे अच्छी खाद है आपके गार्डेन के लिए।

चाय की पत्ति
चाय की पत्ति सबसे ज्यादा उप्युक्त खाद होती है। इसमें सबसे ज्यादा पोषक तत्व हर्बल और ब्लैक टी में पाये जाते है।

चावल
पके हुए चावल में कार्बोहाइड्रेट और स्टार्च पाये जाते हैं जो गार्डेन की मिट्टी के लिए जरुरी है। यह सबसे ज्यादा फलों के बगीचों के लिए अच्छा है।

मूंगफली के छिल्के
मूंगफली खा कर अक्सर ही उसके छिल्के गार्डेन में फेक दिए जाते है। मूंगफली के छिल्कों में जरुरी पोषक तत्व पायेजाते है जो मिट्टी को उपजाऊ बनाने में सहायक होते हैं।

बची हुई ब्रेड
आपके गार्डन में आप किसी भी तरह की खाद डाल सकते हैं, फिर वह चाहे बची हुई रोटी या ब्रेड ही क्यों ना हो।

डेट सीड्स
डेट सीड्स में अच्छी मात्रा में पोषक तत्व पाये जाते हैं। यह मिट्टी को उपजाऊ बनाने में मदद करते हैं, बहुत से लोग यह बीज पेड़ की जड़ को मज़बूत बनाने के लिए दाल ते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
