Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
गार्डन टूल्स से कैसे हटाएं जंग
लगातार होने वाली बारिश और फिर ठंड के मौसम के बाद एक बार फिर आप अपने पसंदीदा शौक गार्डनिंग को लेकर उत्साहित होंगे। पर कहीं ऐसा तो नहीं कि आपके गार्डनिंग टूल्स एसिड और आक्सीडेशन के शिकार हो गए हैं। अगर वाकई ऐसा है तो फिर आप गार्डनिंग की शुरुआत कैसे करेंगे?
पर इससे पहले कि आप इन्हीं टूल्स को दोबारा खरीदने के लिए जेब ढीली करें, अपने टूल्स को एक बार गौर से देख लें। ऐसी संभावना जरूर होगी जिससे आप नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। जब लोहा हवा और पानी के संपर्क में आता है तो इसमें जंग लग जाता है। दरअसल धूल और गंदगी मिलने से जंग का निर्माण होता है।

आइए हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स देते हैं कि कैसे आप गार्डन टूल्स पर लगी जंग को छुड़ा सकते हैं। ऐसा करके आप दोबारा बाजार जाने और पैसे खर्च करने से बच सकते हैं।
1. झामक पत्थर गार्डन टूल्स से जंग हटाने का सबसे बेहतरीन तरीका है।
2. डब्लूडी—40 और ब्रासो के जरिए भी गार्डन टूल्स से जंग हटाया जा सकता है। इसे जंग पर लगाने के बाद सैंड पेपर से रगड़ें।
3. अगर सैंड पेपर काम नहीं करे तो स्टील वूल की मदद लें।
4. बिना पानी मिला सफेद सिरके का इस्तेमाल करें
- अगर टूल छोटा है तो इसे सिरके में डुबा दें। वहीं अगर टूल बड़ा है तो रूई के सहारे इसे भिगो लें या स्प्रे बोतल का इस्तेमाल करें।
- इसे धोने से पहले सिरके को 30 मिनट के लिए छोड़ दें।
- सिरका लगाने के बाद अगर टूल्स काला पड़ जाए तो चिंतित न हों। पानी से धोने के बाद वह पुराने रंग में आ जाएगा। और हां, ब्रास पर सिरके के इस्तेमाल से बचें।
अपने किचन गार्डन को कैसे करें मेंटेन
5. बेकिंग सोडा और लेमन जूस का इस्तेमाल करें
इसे मिलाकर एक पेस्ट बना लें और जंग पर लगाएं। कुछ देर बाद इसे सूखें तौलिए से साफ कर लें।
6. सफेद सिरके और नमक के साथ नींबू के रस का इस्तेमाल करें
- जंग लगे स्थान पर नींबू का रस डालें। अब इसपर नमक डाल कर छोटे ब्रश से स्क्रब करें।
- इसे पानी से धोकर सूखने के लिए छोड़ दें।
7. गार्डन टूल्स से जंग को हटाने के लिए आप पहले इसे तार के ब्रश से साफ करें। इससे सारे जंग हट जाएंगे। अब इस पर पेंट स्प्रे कर सूखने के लिए छोड़ दें।
तो आपने जाना कि गार्डन टूल में जंग लगने के बाद उससे कैसे छुटकारा पाया जाए। आइए अब हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देते हैं जिससे आप गार्डन टूल को जंग की चपेट में आने से रोक सकते हैं।
1. गार्डन टूल्स को जंग से बचाने के लिए इसमें कभी नमी न आने दें और इसे साफ रखें।
2. अगर आपके पास टूल्स को स्टोर करने के लिए कूल ड्राइ जगह नहीं है तो टूल्स के सिरे को तैलीय कपड़े में लपेट कर प्लास्टिक बैग में रख दें। बैग को प्लास्टिक टेप से अच्छी तरह सील कर दें।
3. एक बाल्टी में बालू लेकर उसमें मोटर आयल मिला दें। इस्तेमाल के बाद टूल्स को इस बाल्टी में स्टोर करें। जंग से बचाने के लिए बाल्टी को साफ और सूखी जगह पर रखें।
4. टूल बॉक्स में चारकोल के कुछ टुकड़े डाल देने पर भी यह जंग से सुरक्षित रहेगा।
5. हर बार इस्तेमाल करने के बाद टूल्स पर डब्लूडी—40 की पतली परत जरूर लगाएं।
गार्डन टूल्स को जंग से बचाने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि हमेशा इसे मॉइस्चर और धूल से दूर रखें। अगर बारिश न हो तो भी गीली घास की ओस और मॉइस्चर टूल्स को नुकसान पहुंचाने के लिए काफी है। इसलिए हमेशा गार्डन टूल्स को साफ और सूखी जगह पर ही रखें।



Click it and Unblock the Notifications
