Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
कंटेनर्स में खीरे के बीज बोने के टिप्स
घर में आप गमलों में अक्सर फूल-पौधे लगा लेते है लेकिन क्या आपने सोचा है कि फूल पौधों के साथ-साथ खीरे की बेल को भी उगाया जा सकता है। जी, हां यह बहुत ही फायदेमंद और आसानी से उगाई जा सकने वाली बेल है। गमलों या कंटेनरों में घरों के आंगन या छत पर खीरे के बीजों को रोपना और बेल की देखभाल करना काफी आसान है। लेकिन इसे उगाने की कुछ स्पेशल ट्रिक्स है जिससे आप इस बेल को घर के अंदर आसानी से रोप सकें, जो कि निम्म प्रकार हैं : ऐसे लगाएं नींबू का पेड़
गमलों में खीरे के बीजों को रोपने के आसान तरीके

1. खीरे का प्रकार : खीरे को उगाने से पहले उसका प्रकार जानना आवश्यक है। कम फैलने वाली और छोटी जगह पर फैलने वाले खीरे के प्रकार को उगाना अच्छा रहेगा और आपको दिक्कत भी नहीं होगी।
2. कंटेनर या पॉट : गमले, पॉट या कंटेनर इस प्रकार का चुनें, जो कम से कम 12 इंच गहरा हो और कमरे में आसानी से रखा जा सकें। इसमें पानी की निकासी की व्यवस्था भी होनी चाहिये। सुनिश्चित कर लें कि इसमें बेल लगाने से पहले इसे भली प्रकार साफ कर लिया जाएं।
3. मिट्टी और खाद : जब गमले में खीरे के बीजों को उगाएं तो ध्यान रखें कि मिट्टी और खाद की मात्रा सही हो, ताकि पौधे को पूरी तरह पोषण मिल सकें।
4. कब उगाएं : बीजों को सही समय पर रोपें। खीरे के बीजों को रोपनें के लिए शुरूआती गर्मियों का मौसम सबसे अच्छा रहता है।
5. गमले को भरना : बीजों को रोपनें से पहले गमले या कंटेनर को मिट्टी, खाद से पूरा भर लें और उसे बाद उसमें छेंद करें और फिर बीज को गाढ़ें। इसमें रोपनें के लिए आप पेंसिल, उंगली या किसी पतली छड़ी का इस्तेमाल कर सकते है।
6. गमले में छेंद : सही तरीके से रोपनें के लिए बीच गमले में छोटा सा छेंद कर लें और उसी में बीज को रख दें। पूरा गमला भरने से बेहतर है कि लगभग आधा इंच ऊपर से खाली रखें।
7. बीजों का रोपण : एक बार में छेंद में पांच से आठ बीजों को गाड़ दें और उसे मिट्टी से ढांक दें। इसे इस प्रकार ढांके कि बीजों में बाहरी हवा न लगने पाएं।
8. पानी और धूप : गमले में खीरे के बीजों को रोपने के बाद उन्हे सही मात्रा में पानी और धूप लगने दें। इस तरह उनकी ग्रोथ अच्छी होगी।



Click it and Unblock the Notifications
