Latest Updates
-
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम
खस या हनीकॉम्ब : बेहतर कूलिंग के लिए कूलर में कौन सा कूलिंग पैड लगाना चाहिए
HoneyComb Pad V/s Wood Wool in air coolers : गर्मी से राहत के लिए कई घरों में कूलर चालू हो चुका है। वहीं कुछ चालू करने वाले है। कूलर में जो सबसे जरुरी होता है वो है कूलिंग पैड जिसे हम नॉर्मली घास भी कहते हैं। यह ही बाहर की गर्म हवा को ठंडा करने का काम करते हैं। अभी तक तो हम खस के घास के बारे में जानते थे लेकिन अब मार्केट में हनीकॉम्ब कूलिंग पैड भी मिलता है। कई बार लोग सोचते हैं कि दोनों में से कौनसा घास कूलर में लगाना चाहिए और कौनसा जल्दी कूलिंग करता है।
आइए जानते हैं कि अगर आप नया कूलिंग पैड खरीदने जा रहे हैं या बदलवाने का सोच रहे हैं तो हम आपको बताते है कि इस गर्मी के हिसाब से आपको कौनसा कूलिंग पैड लगवाना चाहिए।

लेकिन इस नए कूलिंग पैड में पैसे फंसाना आपके लिए फायदेमंद होगा या नहीं इसके लिए यहां हम आपको कुछ जरूरी बातें रहे हैं। इसके आधार पर आप आसानी से अपने कूलर के लिए सही कूलिंग पैड चुन सकते हैं।
हनीकॉम्ब कूलिंग पैड
इस कूलिंग पैड का नाम इसकी बनावट के वजह से रखा गया है। सेलुलोस मटेरियल से बना यह कूलिंग पैड दिखने में मधुमक्खी के छत्ते की तरह होता है। कहा जाता है कि इसमें पानी लंबे समय तक सोखने की क्षमता होती और जो गर्म हवा को जल्दी कूलिंग करके बाहर फेंकता है। इनकी कीमत 700-1400 के बीच होती। ये सामान्य घास की तुलना में महंगा होता है, क्योंकि आएक बार खरीदने पर ये 2-3 साल चलते हैं। इन्हें हर साल बदलने की झंझट नहीं रहती है।
खस की घास
खस की घास आज से 5 साल पहले तक खूब ट्रेंड में थी। आज भी लोहे के कूलर में इस घास का इस्तेमाल होता था। खस वाले कूलिंग पैड सस्ते होते हैं। इनकी कीमत 80-100 के बीच होती है। आपको हर सीजन में इन घासों को बदलने की जरूरत पड़ती है। इस वजह से खूब सस्ते होते हैं।
दोनों में से कौनसा है सही?
हनीकॉम्ब कूलिंग पैड को बने बड़े-बड़े छेद के वजह से हवा बहुत ज्यादा ठंडी नहीं हो पाती है और इन्हें बार-बार बदलने की जरुरत नहीं होती है। इसलिए ये कूलिंग और बजट के लिहाज से बेस्ट हैं।



Click it and Unblock the Notifications