Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Kitchen Hacks: भयंकर गर्मियों में बिना फटे दूध से निकाले मोटी मलाई, इन ट्रिक्स से दूध फटने से बचाएं
दूध की मोटी मलाई का यूज घी निकालने के साथ ही मिठाई बनाने के लिए किया जाता है। इसलिए सभी चाहते हैं कि दूध से मोटी मलाई निकलें। दूध पर मोटी मलाई जमाने के लिए लोग कई ट्रिक अपनाते हैं लेकिन कई बार मोटी मलाई नहीं जम पाती। इसके लिए कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना होगा। हालांकि गर्मियों में लोगों की शिकायत रहती है कि बाहर रखा दूध जल्दी खराब हो जाता है या उनके दूध पर मोटी मलाई नहीं जमती। अगर दूध से जुड़ी आपकी भी ऐसी ही कोई परेशानी है तो ये टिप्स और ट्रिक आपकी टेंशन दूर करने में आपकी मदद करेंगे। आइए जानते हैं कैसे।

ऐसे जमाएं मोटी मलाई
- दूध को उबालते वक्त उसमें उबाल आने के बाद उसे 5 से 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
- अब गैस को बंद कर दें। अब दूध को ठंडा होने तक उसके ऊपर एक जाली को रखें। इसे प्लेट से नहीं ढ़ंकना है। प्लेट रखने से मलाई मोटी नहीं जमती है। यह बात ज्यादातर लोग नहीं जानते।
- दूध को रूम टेम्प्रेचर पर ही ठंडा होने दें। अब मलाई दिखने लगेगी।
- जब दूध को बिना ज्यादा हिलाए डुलाए फ्रिज में रख दें। अभी दूध का यूज नहीं करना है।
- दूध को कम से कम 3 घंटे तक फ्रिज में रखें। अब मलाई मोटी होकर सेट हो जाएगी।
- अब आप दूध में से मलाई को निकाल कर स्टोर कर सकते हैं। इसका यूज घी बनाने से लेकर मिठाई बनाने तक में कर सकते हैं।
- अगर आप मलाई को फ्रिजर में रखेंगे तो इससे एक महीने बाद भी घर निकाला जा सकता है। ये खराब नहीं होती है।

गर्मियों में कैसे दूध फटने से बचाएं
गर्मियों में दूध फटने की समस्या बहुत ही आम होती है। दूध को फटने से बचाने के लिए दूध को उबालने से पहले उसमें चुटकी भर बेकिंग सोडा मिला दें। इसके बाद दूध को उबालें। ऐसा करने से दूध के फटने की उम्मींद कम हो जाती है। लेकिन ऐसा करते समय ध्यान रखें कि इस दूध को आपको एक ही दिन के भीतर यूज करना होगा।

पानी डाले
याद रखें कि दूध उबालने वाला पतीला एक दम साफ हो। जरा सा भी साबुन होने से ये तुरंत फट सकता है। पतीले में दूध डालने से पहले उसमें थोड़ा सा पानी नीचे जरूर डालें। इससे दूध नीचे चिपकता नहीं है और मलाई भी पूरी ऊपर जमा हो जाती है।

रुम टेम्परेचर पर रखें
याद रहे कि ज्यादा गर्म या ज्यादा ठंडा दूध कभी नहीं फटता है। दूध फटने का सबसे ज्यादा चांस उसके रूप टेंपरेचर पर होने पर होता है। इसलिए सामान्य तापमान पर आते ही इसे फ्रिज में जरूर रखें।



Click it and Unblock the Notifications
