Latest Updates
-
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय
तस्वीर को कैसे लटकाएं?
क्या आपको हर बार तस्वीर को सीधा लगाने में दिक्कत होती है। दीवार पर टंगी पिक्चर को देख कर ऐसा लगता है कि उसे बड़ी ही आसानी से सीधा टांगा गया होगा पर ऐसा होता नहीं है। यदि आप भी तस्वीर को सीधा टांगना सीखना चाहते हैं तो इन स्टेप्स को हर बार फॉलों करें।
ऐसे टांगे तस्वीर को सीधा-
1. अपने साथ एक सहायक रखें जो तस्वीर को दीवार पर पकड़ने की मदद कर सकें। तस्वीर को दीवार पर लगाने से पहले सही जगह, सही फर्नीचर, सामान्य वातावरण और लाइटिंग के बारे में थोड़ा सा विचार कर लें कि उन्हें कहां लगाना है। पिक्चर को लगाने के लिए आई लेवल यानि आंख के स्तर की ऊंचाई भी अच्छी होती है।

2. एक पेंसिल की मदद से तस्वीर के टॉप पर हल्का सा निशान बनाएं। अगर आपको तस्वीर में मिडिल पर निशान बनाने में दिक्कत आ रही है तो उसे टेप से नाप लें और फिर कुल माप की आधी दूरी पर निशान लगा दें।
3. तस्वीर को उल्टा करके समतल जगह पर रख लें। तस्वीर के टॉप से उसमें लटकाने वाले हुक तक की दूरी माप लें। यह हुक हो सकता है या फिर लटकाने के लिए एक तार भी हो सकता है।
4. तस्वीर को जहां लगाना हों उससे ऊपर हल्का सा चिन्ह् लगाएं। उस चिन्ह् से ऊपर नापी गई दूरी (पिक्चर के टॉप से हुक तक की दूरी)के बराबर नीचे एक और चिन्हृ लगाएं। ध्यान रहें, जितना संभव हो निशान को सीधी रेखा में लगाएं।
5. लगाएं गए निशान की जगह पर छेंद कर लें और कील लगाएं। अगर आप हथौड़ी का इस्तेमाल कर रहें है तो ध्यान दें कि क्या आप सही दिशा में कील ठोंक रहें है या फिर वो तिरछी हो जा रही है। दीवार में कील लगाते समय यह भी ध्यान रखें कि कील ज्यादा छोटी या बड़ी न रहें जिससे उसमें फोटो फ्रेम या तस्वीर लगाने में दिक्कत हो।
6. वैकल्पिक : अगर कोई पीस बिगड़ा, ऐंठा हुआ हो तो उसे दीवार पर सही तरीके से लगाने के लिए वेल्क्रो का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। अपने आर्टवर्क पर सॉफ्ट पीस को लगाएं जो उसे ज्यादा समय तक सुरक्षित रख सकता है, अगर वो कभी खराब भी हो जाएं तब भी आपका आर्टवर्क खराब न हों।
7. आर्टवर्क को सावधानी से कील पर टांगें। अगर आप वेल्क्रो का इस्तेमाल कर रहें तो धीरे-धीरे उसका चिपकने वाला कवर हटाएं। अगर शीशे की प्लेट लगाने जा रहें हो पहले दीवार पर लगे निशान के हिसाब से नाप लें और फिर वहां वेल्क्रो को चिपकाएं। आर्टवर्क को सुरक्षित जगर पर रख दें, दीवार पर छेंद करें, गुल्ली लगाएं और पेंच फिट करें।
8. ध्यान और सावधानी से कांच की प्लेट या अन्य तस्वीर को टांग दें।



Click it and Unblock the Notifications
