Latest Updates
-
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं
वर्किंग महिलाएं अब खुद के लिए भी बचाएं समय, करें इन 4 स्मार्ट किचन एप्लाइंसेस का यूज

आजकल की महिलाएं किसी पर निर्भर नहीं रहना चाहती। इसलिए वो खुद कमा कर अपनी जरुरतों को पूरा करती है। इतनी ही नहीं ये महिलाएं अपने साथ-साथ अपने परिवार की भी जरुरतों का ध्यान रखती हैं। लेकिन सभी वर्किंग महिलाएं जानती हैं कि उनकी जिंदगी इतनी आसान नहीं होती है। उन्हें घर-परिवार की जिम्मेदारियों के साथ अपने ऑफिस के काम पर भी अच्छे से फोकस करना है। जिसके लिए उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने घर और ऑफिस के कामों में संतुलन बनाना किसी भी महिला के लिए आसान नहीं हैं।
वर्किंग महिलाओं से हमेशा यहीं उम्मीद की जाती है कि वो अपनी नौकरी के साथ घर को भी अच्छे से संभाले। सुबह की दिनचर्या को मैनेज करने से लेकर समय पर ऑफिस पहुंचने तक, वह लगातार दो दुनियाओं में अपना बेस्ट देने की कोशिश करती हैं। जिसके लिए महिलाओं का स्मार्ट होना बहुत जरुरी है। खासकर एक वर्किंग मदर के लिए जरुरी है कि वो अपने कामों को स्मार्ट तरीके से पूरा करें। आज हम इस लेख में आपके सामने कुछ ऐसे स्मार्ट किचन अप्लायंसेज लाएं हैं, जिनके इस्तेमाल से वो अपने बच्चो के लिए कम समय में स्वादिष्ट और पोष्टिक खाना बना सकती हैं।

1. सैंडविच मेकर
आपके किचन में एक सैंडविच मेकर जरुर होना चाहिए। इसकी मदद से आप सुबह अपने बच्चों के लिए हेल्दी ब्रेकफास्ट बना सकती हैं। यहां तक की उनके टिफिन बॉक्स में भी उन्हें सैंडविच बना कर दे सकती हैं। सैंडविच मेकर में, आपको बस दो ब्रेड स्लाइस को सब्जियों और अपनी पसंद के मसालों के साथ रखना है। पांच मिनट के अंदर आपके सामने घर का स्वादिष्ट ग्रिल्ड सैंडविच तैयार हो जाएगा। सैंडविच मेकर की मदद से आप कम तेल का नस्ता बना कर तैयार कर सकते हैं। यहां आपके और आपके बच्चों के स्वास्थ के लिए भी अच्छा है। यहां तक की आप ब्रेड के दो स्लाइस को एक बार में टोस्ट भी कर सकते हैं। जिससे बिजली के साथ-साथ कम समय भी लगेगा।

2. इलेक्ट्रिक केतली
आप अपने ऑफिस जाने के लिए लेट हो रहे हो, तो ऐसे समय में इलेक्ट्रिक केतली आपके काफी काम आ सकती है। यह कुछ ही सेकंड में पानी और आपकी सुबह की चाय या कॉफी को बना सकता है। जिससे आपका काफी समय भी बचेगा। आप घर के अन्य कामों के लिए समय भी निकाल पाएंगे। माइक्रोवेव या इलेक्ट्रिक स्टोव की तुलना में एक इलेक्ट्रिक केतली ज्यादा बेहतर है। और आपके किचने के लिए भी ये काफी अच्छा उपकरण है।

3. राइस कुकर
राइस कुकर सभी कामकाजी महिलाओं के लिए टाइव सेवर का काम करता है। इस रसोई के उपकरण के साथ, आप हर दिन एक स्वादिष्ट भोजन अपने घर पर बना सकते हैं। बस अपने खाने की सामग्री तैयार करें और उन्हें राइस कुकर में डाल दें। अपनी रेसिपी के अनुसार टाइमर सेट करें!
इलेक्ट्रिक राइस कुकर आपके लिए काफी अच्छा विकल्प है। आपको बस इतना करना है कि राइस कुकर में पर्याप्त पानी और चावल डालें और घर के अन्य कामों पर ध्यान केंद्रित करते हुए राइस कुकर को अपना काम करने दें। एक राइस कुकर न केवल चावल को पूरी तरह से पकाता है, बल्कि आपके चावल को गर्म भी रखता है, क्योंकि यह स्टीमिंग बास्केट के साथ आता है। चावल पकाने के अलावा, इसका उपयोग सूप, बीन्स और स्टॉज पकाने के लिए किया जा सकता है।

4. कोल्ड प्रेस जूसर
अपने और अपने परिवार को ताज़ा जूस पिलाने के लिए आप कोल्ड प्रेस जूसर का उपयोग कर सकते हैं। इससे न सिर्फ आपका समय बचेगा, बल्कि आप अपने बच्चों और परिवार को पोष्टिक आहार भी दें पाएंगे। कोल्ड प्रेस जूसर फल के प्राकृतिक स्वाद और इसके आवश्यक पोषक तत्वों को बरकरार रखता हैं।



Click it and Unblock the Notifications
