Latest Updates
-
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल
घर में पडे़ फालतू अखबार का प्रयोग
आपके घरों में रोजाना ही अखबार आता होगा। पर जब इन्हें पढ़ लेते हैं तब इसका क्या करते हैं। जाहिर सी बात है कि आप इसे कबाडी़ के हाथों सस्ते दामों में बेच देते होंगे, लेकिन आज हम आपको इसके कुछ अनोखे इस्तमाल बताएंगे। अखबार से आप घर की सफाई तथा सजावट कर सकते हैं, आइये जानते हैं अखबार के प्रयोग।
1. कांच की सफाई: कांच के बरतनों की सफाई आसानी से पेपर से कर सकते हैं। पेपर को पानी में भिगोइये और फिर उससे कांच की सफाई कीजिये। आप किसी तरह का भी कांच का समान जैसे, शोपीस, फ्रेम, बरतन या कांच की खिडकियां साफ कर सकते हैं।

2. अलमारी कवर: लकडी़ या लोहे की अलमारियों में आप पेपर बिछा सकती है जिससे वह साफ सुथरी बनी रहे। कपडे़ रखने से पहले पेपर जरुर बिछाएं और नेप्थलीन की गोलियां रखें।
3. जल्दी सुखाने के लिये: पेपर जल्दी ही पानी को सोख लेता है। यदि आपके जूते गीले हैं या फिर डेस्क पर पानी अथवा चाय गिर गई हो तो, उन्हें सुखाने के लिये पेपर का प्रयोग कर सकते हैं।
4. घर की सजावट: पेपर को फेकने की बजाए इनसे घर को सजाइये। आप इससे पेपर के फूल या फिर पेपर लैंप बना सकती हैं। इन्हें अपने मन चाहे रंग में रंगिये और घर को सजाइये।
5. अत्यधिक मेकअप पोछिये: यदि आपने गलती से ज्यादा गहरी लिपस्टिक लगा ली है तो उसे पेपर की सहायता से पोछ सकती हैं।
6. सब्जियों को ताजा रखें: जब तक चाहे तब तक सब्जियों को पेपर में रैप कर के ताजा बनाया जा सकता है। आप चाहें तो ब्रेड को भी पेपर मे रैप कर ताजी बनाए रख सकती हैं।
7. पौधे का बीज उगेगा या नहीं इसका पता लगाएं: गीले बीजों को पेपर से ढंक दीजिये और दो हफ्तों के लिये ऐसे ही छोड़ दीजिये और फिर चेक कीजिये। देखिये कि जब इसमें से कल्ले निकलने लगे तब यह उगाने के लिये तैयार हो जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
