Latest Updates
-
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
टाइल्स से जंग के दाग निकालने के आसान तरीके
अगर आपके घर में टाइल्स की फर्श लगी हुई है, तो उस पर अक्सर जंग लग जाते होगें। किचन में अगर आप सिलेंडर रखती होगीं तो भी उसके नीचे गोल-गोल सिलेंडर के जंग पडे़ दिख जाते होगें। सफेद रंग की टाइल्स पर अगर कठोर जंग के दाग लग गए हैं तो, उसे छुड़ाने के लिये आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। जंग के दाग को आप कई घरेलू सामग्रियों से साफ कर सकती हैं जैसे, नींबू, सिरका, टूथपेस्ट और ब्लीच आदि।
घर पर यह सब सामग्री बड़े ही आराम से प्राप्त हो जाती हैं, तो अगर आपके सफेद टाइल्स पर जंग के दाग पड़े हों, तो उन्हें इन्हीं चीजों से साफ करें। बाथरूम की जमीन को साफ करने के आसान तरीके

नींबू का रस
टाइल पर नींबू का रस निचोड़ कर उसे 10 मिनट के बाद टूथब्रश से रगड़ कर साफ कर लें। इससे सिलेंडर का दाग तुरंत ही साफ हो जाएगा।

कटा टमाटर
कटे टमाटर को दाग पर रगडिये और फिर सेंधा नमक डाल कर उसे ब्रश से गोलाई में साफ कीजिये।

ब्लीच
दाग वाली जगह पर ब्लीच छिड़के और 15 मिनट के बाद उस पर थोड़ा सा पानी डालें। फिर ब्रश से दाग को साफ कर लें।

टूथपेस्ट
टूथपेस्ट को डायरेक्ट दाग पर लगाएं और ब्रश से गोलाई में रगडे़। टाइल्स को हल्के पानी और साबुन के घोल से फिर साफ कर लें।

सिरका
सिरके में जो एसिड मौजूद होता है, उससे दाग आसानी से साफ हो जाता है। सिरका दाग पर डाल कर कुछ देर के बाद कपडे़ से साफ कर लें।

केरोसीन
केरोसीन में दाग छुड़ाने की पावर सिरके से थोडी ज्यादा होती है। केरोसीन को दाग पर डालते वक्त ध्यान दें कि इसे 10 मिनट से ज्यादा जमीन पर ना रहने दें, नहीं तो इससे बहुत तेज गंध पैदा होती है।



Click it and Unblock the Notifications
