Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
वुडन फ्लोर की चमक खराब कर सकती है आपकी यह गलती
आज कल बडे़-बड़े घरों में अक्सर वुडन फ्लोरिंग होती है। यह देखने में घर को बड़ा और शानदार दिखाती है। पर अगर वुड फ्लोर के ऊपर ठीक से ध्यान ना दिया गया तो समझ जाइये कि उसकी शाइन तुरंत खतम हो सकती है। फाइन प्रोसेस्ड लकड़ी से बनी हार्ड वुड फ्लोरिंग की चमक बहुत खास होती है और हम नहीं चाहेगें कि इसकी चमक आप खोते चले जाएं।
वुड फ्लोर काफी महंगा भी होता है। क्या आप जानती हैं कि हम कुछ ऐसी गलती रोज करते हैं, जिससे कि इनकी चमक खो जाती है। अगर आपको जानान है कि इन्हें बचाए रखने के लिये कौन सी गलती ना करें, तो पढे़ यह लेख। पुराने फर्नीचर की कैसे करें देखभाल

वुडन फ्लोर की चमक खराब कर सकती है आपकी यह गलती
1. फर्नीचर: अपने घर के सभी फर्नीचर के पांव में एक कैप जरुर लगवाइये। जिससे उसे उठाते वक्त या घिसकाते समय आपके फर्नीचर आपकी लकड़ी की जमीन पर रगड़ का निशान ना छोडे़। आप जमीन पर दरी आदि भी बिछा कर उसे खराब होने से बचा सकती हैं। अगर हो सके तो फर्नीचर को हमेशा उठा कर एक जगह से दूसरी जगह पर ले जाएं।
2. गंदे जूते घर में लाना: यह काम हम हर दिन करते हैं, जिसका सीधा असर हमारी लकड़ी की जमीन को भुगतना पड़ता है। जब आप जूतों में भरी हुई धूल और गंदगी को अंदर ले कर आएंगे तो उससे जमीन पर खरोंच के निशान आ जाएंगे। इसे रोकने के लिये दरवाजे पर डोर मैट जरुर रखें या फिर जूते उतार कर अंदर आएं।
3. गीले कपडे़ से साफ करना: अगर आप गीले कपड़े से अधिक पोछा लगाएंगी तो लकड़ी की शाइन जल्दी खतम हो जाएगी। लकड़ी की जमीन को साफ करने के लिये वैक्यूम क्लीनर का प्रयोग करें और महीने में एक बार गीले पोछे का प्रयोग करना सही रहेगा।
4. जानवरों के नाखून: अक्सर घरों में पालतू जानवर पले होते हैं मगर उनके नाखून लकड़ी की फ्लोर पर खरोंच का निशान बना सकते हैं। अगर आपके घर पर पालतू जानवर हैं तो, अच्छा होगा कि उनके नाखून काट कर रखें।



Click it and Unblock the Notifications
