Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
लकड़ी की अलमारी को साफ करने के टिप्स
क्या आप अपने घर से लकड़ी की अलमारी को हटाने के बारे में सोच रहे है और चाहते है कि उसकी जगह नई अलमारी लाई जाएं। तो जरूरी होगा कि आप इस आर्टिकल को पढें। कई बार लकड़ी की अलमारी घर में इस्तेमाल होने के कारण काफी गंदी हो जाती है जो देखने में भद्दी और खराब लगने लगती है। अलमारी को रिप्लेस करने से अच्छा है कि आप उसे नया लुक दें और साफ कर लें।
लकड़ी की अलमारी को साफ करना बहुत कठिन काम नहीं है, बस इसके लिए आपको कुछ टिप्स और ट्रिक्स का इस्तेमाल करना होता है। इसे साफ करने के लिए क्लीनिंग एजेंट का इस्तेमाल करना होता है और क्लीनिंग टेक्नीक यूज करनी होती हैं। यहां लकड़ी की अलमारी को साफ करने के कई तरीके बताएं जा रहे हैं जो निम्म प्रकार है :
चांदी की प्लेट साफ करने के टिप्स

1) माइक्रोफाइबर कपड़े का इस्तेमाल करें : अगर आप लकड़ी की अलमारी को साफ करने जा रही हैं तो सबसे पहले माइक्रोफाइबर कपड़े को ढूंढ लें। इससे कोई भी सल्यूशन लकड़ी पर अच्छी तरह लग पाएगा और अलमारी अच्छे से साफ हो जाएगी। इस तरह के कपड़े के इस्तेमाल से अलमारी पर किसी तरह की खरोंच नहीं आती है।
2) सफेद सिरका का इस्तेमाल करें : अगर आपकी वार्डरोब बहुत गंदी है और उसके कोनों में धूल जमा हो चुकी है तो सफेद सिरका का इस्तेमाल करें। कपड़े पर हल्का सा सिरका डालें और गंदे स्थानों पर रगड़कर साफ कर दें। आप चाहें तो पानी और सिरका को मिला भी सकते है।
3) कोनों को साफ करें : लकड़ी की अलमारी में कोनों में काफी गंदगी भर जाती है। आप इसे कॉटन के कपड़े से अच्छी तरह निकाल सकती हैं, बस आपको ज्यादा क्लींनिंग एजेंट और समय देना होगा। कोनों को साफ करने के बाद थोड़ी देर तक खुला छोड़ दें ताकि उनमें नमी न आने पाएं।
4) हार्ड स्पंज का इस्तेमाल न करें : कभी भी अपनी लकड़ी की अलमारी को साफ करने के लिए हार्ड स्पंज का इस्तेमाल न करें, वरना इस पर खरोंच आ जाएगी और आपको सफाई के साथ - साथ पॉलिश भी करवानी पडेगी। हमेशा सॉफ्ट कपड़े सा स्पंज का इस्तेमाल करें।
5) ड्राई रखें : अपनी लकड़ी की अलमारी को अगर आप धुलना चाहती है तो उसे धूप में रखकर धुलें और कड़ी धूप में सूखने के लिए रखें ताकि उसमें नमी न आ जाएं वरना वह बेकार हो जाएगी। धुलने के बाद सूखे कपड़े से पोंछकर ही सुखाने के लिए रखें।
6) रगड़े नहीं : लकड़ी की अलमारी को साफ करने के दौरान रगड़े नहीं। आप इसे जेंटली ही साफ करें। ज्यादा गंदी होने पर ज्यादा क्लीनिंग एजेंट यूज करें ताकि गंदगी कटकर निकल जाएं।
7) बेकिंग सोडा का इस्तेमाल न करें : लकड़ी की अलमारी को साफ करने के लिए बेकिंग सोड़ा का इस्तेमाल न करें, यह एक अच्छा क्लीनिंग एजेंट होता है लेकिन इससे लकड़ी की अलमारी खराब हो सकती है और उसके टेक्सचर को नुकसान पहुंच सकता है।
8) इसे रूटीन बना लें : एक बार अलमारी को अच्छे से साफ करने के बाद आप इसे साफ करने का रूटीन बना लें। नियमित रूप से डस्टिंग करते रहे। इससे वार्डरोब कभी भी ज्यादा गंदी नहीं होगी।



Click it and Unblock the Notifications
