Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
बच्चों की यूनीफॉर्म से जिद्दी दाग निकालने के तरीके
बच्चों की यूनीफॉर्म पर जिद्दी दाग, मां के लिए बहुत बड़ी टेंशन होती है। उनके सामने सबसे बड़ी समस्या यह होती है कि उन दागों को साफ कैसे किया जाएं। यूनीफॉर्म पर खाना गिर जाना, कीचड़ लगना, मिट्टी लगना आदि सामान्य है लेकिन बच्चों को आप गंदी यूनीफॉर्म के साथ स्कूल भी नहीं भेज सकते है। इसलिए उन्हे साफ करना बेहद आवश्यक होता है। बारिश के दिनों में ऐसा अक्सर होता है। इस आर्टिकल में हम कई तरीकों को बता रहे हैं जिन्हे इस्तेमाल करके आप बच्चों की यूनीफॉर्म पर लगे जिद्दी दाग हटा सकते हैं।
कपड़े से स्याही के दाग हटाने के घरेलू तरीके
मिट्टी सूख जाने दें: अगर बच्चे की यूनीफॉर्म पर गीली मिट्टी या कीचड़ लगा हुआ है तो सबसे पहले उसे ड्राई हो जाने दें। जब यह मिट्टी पूरी तरह से सूख जाएं तो उसे ब्रश से झाड़ दें। आप चाहें तो इसके लिए वैक्यूम का उपयोग भी कर सकते हैं। इसके लिए सबसे अच्छा टूथब्रश रहता है।

लिक्विड डिटरजेंट: सफेद कपड़ों में दाग छुड़ाने के लिए सबसे कारगर लिक्विड डिटरजेंट होता है। इसे आप उंगली से दाग के ऊपर फैला दें और बाद में किसी ब्रश से रगड़कर धुल दें। इससे दाग पूरी तरह से चला जाएगा।

फेब्रिक केयर: अगर कोई कपड़ा बहुत अलग फेब्रिक का है तो मिट्टी को सुखाने के बाद उसकी गाइडलाइन देख लें और उसके बाद ही दाग निकालना शुरू करें। दागों को निकालने के लिए कभी भी नुकीले सामान का प्रयोग न करें।

जिद्दी दागों के लिए: जब दाग मिट्टी के हों और कभी भी सूखे नहीं, तो आपके लिए उन्हे निकालना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इसके लिए आप हैंड वॉश का इस्तेमाल कर सकती है। गंदी जगह पर दोनों ओर से हैंडवॉश अचछी तरह लगा दें और कुछ देर बाद उसे रगड़कर धो दें।
इन टिप्स का इस्तेमाल करके आप यूनीफॉर्म से दागों को आसानी से निकाल सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
