Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
घर में बने ऑफिस को कैसे करें आर्गेनाइज
क्या आप घर पर रहकर काम करते है? आजकल वर्क फ्रॉम होम का कॉन्सेप्ट तेजी से बढ़ रहा है, लोग घर पर ही रहकर ऑनलाइन काम करते है लेकिन इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि आप जॉब के सारे रूल्स या नियम भूल जाएं, सभी नियमों और समय का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। आप कुछ बातों को ध्यान में रखकर घर पर रहकर अच्छी तरह काम कर सकते है। वेपोरब के इन इस्तेमाल के बारे में जानकर चौंक जाएंगे आप
अगर आप घर पर रहकर काम करते है तो ऐसा हरगिज नहीं है कि आप 9 से 5 वाली शिफ्ट में ही बैठें, आप अपने हिसाब से काम करें, लेकिन जब भी काम करें, उस दौरान घर में किसी भी प्रकार का शोर नहीं होना चाहिये। घर में एक छोटे से कमरे को अपना ऑफिस बना लें, ताकि आप बिना शोरगुल के अपना काम आसानी से कर सकें। यहां घर में बने ऑफिस को आर्गेनाइज करने के कुछ खास तरीके बताएं जा रहे हैं :

घर में बने ऑफिस को कैसे करें आर्गेनाइज
ऑफिस के लिए जगह पसंद कर लें : सबसे पहले अपने घर में किसी ऐसी जगह को सेलेक्ट कर ले, जहां आप अपना काम कर सकें। यानि ऑफिस बनाने के लिए जगह का चयन कर लें। उसके बाद वहां ऑफिस सेट कर लें। सारे सामान को सही तरीके से सेट कर लें। सभी फाइलों को प्रॉपर सेट कर लें। हर जगह का सही और सटीक इस्तेमाल करें।
अपनी डेस्क को साफ रखें : सभी सामान को सेट करने के बाद अपनी डेस्क को क्लीन करें। डेस्क पर सिर्फ उतना ही सामान रखें, जिसकी आपको जरूरत पड़ सकती है, एक्ट्रा सामान रखकर टेबल न घेरे।
उपकरणों को सही से रखें : सभी सामान को टेबल पर सेट करने के बाद, ध्यान दें कि क्या सभी उपकरण जैसे - कम्प्यूटर आदि साफ हैं और उनके सभी वॉयर आदि सही से लगे हुए है या नहीं। इस तरह से आपको होम ऑफिस सेट करने में आराम मिलेगा।
कूड़ा हटाएं : जिस जगह भी अपना ऑफिस बनाएं, वहां एक डस्टबीन रख लें। रूम को क्लीन करके कूड़ा उसी में डाल दें। बेकार की चीजों जैसे- खराब पेन, पुराने बिल्स आदि को न रखें। उन सभी को फेंक दें।
जरूरतमंद सामान रखें : होम ऑफिस में बेवजह का सामान न रखें। जिस सामान की जरूरत हो, वहीं रखें। फालतू के सामान को स्टोर रूम में रखवा दें। एक्ट्रा कम्प्युटर आदि को भी सिर्फ जरूरत पड़ने पर ही रखें, बिना वजह उसे रखने का कोई मतलब नहीं है।
कैबिनेट बनाना : अगर आपका सिंगल डेस्क से काम चलता है तो ठीक है, वरना आप कैबिनेट भी बनवा सकते है। इससे एक ही टाइम से एक से अधिक लोग काम कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
