Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
ड्रायर में इन वस्तुओं को न डालें।
ये कुछ विशेष प्रकार के कपड़े हैं जिन्हें ड्रायर में डालने से बचाना चाहिए, अगर आप कपड़े को सिकुड़ने नहीं देना चाहते हैं। यहां इन कपड़ों के प्रकारों को सूचीबद्ध किया जा रहा है जिन्हें कभी भी ड्रायर मे
इस बात में कोई संदेह नहीं है कि ड्रायिंग मशीन, जीवनरक्षक होती है; लेकिन यह कई बार आपके कपड़ों को भी खराब कर देती है। अगर आप चाहते हैं कि आपका कपड़ा हमेशा सुरक्षित रहें, और वो समय से पहले न ही खराब हो और न ही फटे, तो आपको कुछ बातों को अवश्य ध्यान में रखना चाहिए।
सबसे पहली बात आपको ध्यान रखनी होगी कि हर कपड़ा, ड्रायर में डालने लायक नहीं होता है। कई बार कुछ प्रकार के कपड़े को ड्रायर में सुखाने से वो सिकुड़ भी जाता है।
इसलिए आपको इन बातों को हमेशा याद रखना होगा और कपड़े की केयर भी अच्छे से करनी होगी, तभी कपड़े की लाइफ बनी रहेगी।

1. बाथिंग सूट - इन सूट को अक्सर बीच पर गर्मी के दिनों में पहना जाता है। अगर आप इन्हें ड्रायर में सुखा देंगे तो यह टूट सकता है या इनकी बनावट बिगड़ सकती है। इसके अलावा, इसे मशीन में धुलने से इसके धागे भी ढीले पड़ जाते हैं और फीटिंग भी खराब हो जाती है।
2. जींस - आपको जींस को धुलने और फिर उसे सुखाने में दिक्कत महसूस होती होगी, यही वजह है कि आपने वांशिग मशीन और ड्रायर लिया। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मशीन में जींस को सुखाने और धुलने से उसका रंग फीका पड़ जाता है और सफाई भी उतनी ज्यादा नहीं आती है। अगर आप धुलना ही चाहते हैं तो एक चम्मच नमक साथ में डाल दें।
3.कैशमेयर कपड़ा - हर लड़की को लगता है कि ये कपड़ा उस पर बहुत फबता है। लेकिन अगर आप इसे मशीन में धुलकर ड्रायर में सुखा देगी तो आपको इसकी फीटिंग में काफी अंतर नज़र आएगा और ये बेकार भी हो जाएगा। इसलिए, माइल्ड सोप से हाथ से ही इसे धुलें।

4. मोजे - मोजे को कभी भी मशीन में न ही धुलें और न ही सुखाएं। इससे वो बेकार हो जाते हैं क्योंकि उनकी इलास्टिक ढीली पड़ जाती है। आप चाहें तो मेश बैग का इस्तेमाल करके इन्हें धुल सकते हैं। मेश बैग, एक विशेष प्रकार के बैग होते हैं जो मशीन के अंंदर किसी अन्य कपड़े के रूप में जाते हैं लेकिन मोजे को सुखा देंगे और उन्हें उसी स्थान पर बना रहने देंगे।
5. जिपर्स - जिन कपडों में चैन लगी हुई होती है उन कपड़ों को कभी भी न धुलें। अगर आप कभी धुलें भी तो चैन को गलती से भी खुला न छोड़ें। साथ ही उन्हें ड्रायर में मरोड़े नहीं।

6. तौलिया - तौलिया को मशीन में वांशिग पाउडर के साथ धुलने पर वो सिकुड़ जाती है और उसके धागे भी टाइट हो जाते हैं। आप कोशिश करें कि उसे मशीन में न सुखाएं।
7. टाइट - टाइट पहले से ही फीटिंग वाले होते हैं। आप उन्हें कभी भी ड्रायर में न सुखाएं, वरना वो और भी टाइट हो जाते हैं और फिर पहनने के दौरान दिक्कत देते हैं।
8. ब्रा - महिलाओं को कोशिश करनी चाहिए कि वो अपनी ब्रा को हाथ से ही धुलें। मशीन में धुलने और ड्रायर में सुखाने से इसकी फीटिंग खराब हो जाती है।
9. जड़ाऊ कपड़े - अगर कोई भी कपड़ा जडाऊ है जिसमें पत्थर या जरदोज़ी का काम हो, तो आपको उसे न ही मशीन में धुलना चाहिए और न ही ड्रायर में सुखाना चाहिए।

10. रनिंग शूज़ - आपके दौड़ लगाने वाले जूतों को कभी भी मशीन में न ही धुलें और न ही ड्रायर में डालकर सुखाएं। कई लोग समय की बचत के कारण ऐसा करते हैं लेकिन इससे जूतों की लाइफ घट जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
