Latest Updates
-
White Ghee Vs Yellow Ghee: सफेद या पीला घी, सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद? जानिए डायटीशियन की राय -
World Polio Day 2026: पोलियो कैसे होता है? जानिए इसके शुरुआती लक्षण और बचाव के उपाय -
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम
इन टिप्स से पाएं स्मार्ट एंड परफेक्ट किचन

रसोई यानि कि किचन किसी भी घर का एक जरूरी हिस्सा होता है, जहां पूरे परिवार के लिये खाना बनता है। त्योहारों में पकवानों की खुशबू किचन से ही आती है और मेहमानों के मेजबानी की शुरुआत भी यहीं से होती है। इसलिये किचन को खूबसूरत और जीवंत रखना जरूरी है, ताकि पूरे घर का माहौल सकारात्मक बना रहे।
परफेक्ट किचन बनाने कि लिये आप कुछ बातों का ध्यान रख सकते हैं जो आपके किचन को एक परफेक्ट डिज़ाइन दे सकता है। तो चलिये जानें इन टिप्स को जो आपके घर के इस खास हिस्से को बनाएंगे परफेक्ट।

स्पेस प्लानिंग: एक परफेक्ट किचन के लिये स्पेस की प्लानिंग करना जरूरी है। यह ध्यान रखें कि एक रसोईघर में रेफ्रिजरेटर, हॉब और सिंक के लिये पर्याप्त जगह हो और साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि एक समय में रसोई में कितने लोग मौजूद होंगे और उसी के मुताबिक जगह सुनिश्चित करनी होगी।
एक अन्य पहलू जो लोग अक्सर अनदेखा कर देते हैं वो है रसोई काउंटरों के नीचे की जगह, किचन डिजाइन करते समय यह सुनिश्चित करें कि रसोई काउंटरों के नीचे पर्याप्त जगह उपलब्ध हो ताकि एक व्यक्ति लंबे समय तक काउंटर पर आराम से खड़ा हो सके। किचन जितना ज्यादा स्पेसिफिक और ऑर्गेनाइज्ड होगा आप उतना ही बेहतर तरीके से काम कर सकेंगे। एप्रॉन, दस्ताने और किचन के दूसरे एक्सेसरीज को उनकी जगह पर रखें।

काउंटरटॉप: मजबूत और टिकाऊ होने की वजह से किचन के काउंटरटॉप के लिये ग्रेनाइट को सबसे सही माना जाता है। हालांकि, आधुनिक समय में नई-नई तकनीक आ चुकी है और काउंटरटॉप में नई तरह की सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है जैसे क्वार्ट्ज और कोरियन। ये कई कलर (रंग) ऑप्शन में उपलब्ध होते हैं। इसके अलावा ये किफायती होने के साथ ही टिकाऊ और अच्छी क्वालिटी के होते हैं।

डैडो: एक सुंदर डैडो पूरे रसोई घर के नजारे को आकर्षक बना देता है। चूंकि, ये आई लेवल पर दिखता है इसलिये सुंदर डैडो के लगे होने से किचन की खूबसूरती और बढ़ेगी। सुंदर डैडो के लिये अब कई तरह की सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें ब्राइट कलर, सिरेमिक टाइल्स और बेहतरीन पैटर्न्स मिलते हैं। आप पूरे किचन को एक तरह का लुक देने के लिये काउंटरटॉप में इस्तेमाल हुए क्वार्ट्ज़ का डैडो के तौर पर भी उपयोग कर सकते हैं।

अप्लायंसेज: आज के समय में, उपयुक्त उपकरणों के बिना कोई रसोईघर पूरा नहीं होता है। बाजार में किचन उपकरणों के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के सामान उपलब्ध हैं इसलिये आप अपने किचन डिजाइन करने से पहले आवश्यक उपकरणों की लिस्ट बना लें, जिन्हें आप अपने किचन में रखना चाहते हैं।
यह सुनिश्चित करें कि आप अपनी जरूरत और उपयोगिता के आधार पर ही उपकरणों का चुनाव करें, क्योंकि बेसिक उपकरणों के अलावा बाज़ार में उपलब्ध ज्यादातर अप्लायंसेज सभी के लिये जरूरी नहीं होते हैं। साथ ही इन उपकरणों को किचन में इस तरह रखें कि आप इनका आसानी से इस्तेमाल भी कर सकें और ये आपके किचन को आकर्षक बनाने में भी मदद करें।

लाइट: किचन में पर्याप्त रोशनी होना ज़रूरी और अच्छा माना गया है लेकिन इसके बावजूद अक्सर लोग किचन में लाइटिंग की व्यवस्था पर ज्यादा ध्यान नहीं देते, जो आपके किचन को नीरस लुक दे सकता है। इसलिये इस बात का ध्यान रखें कि आपके किचन में पर्याप्त लाइटिंग हो, कैबिनेट के नीचे-ऊपर और बाकी जगहों पर पर्याप्त रोशनी होने से आपको काम करने में भी आसानी होगी और साथ ही आपके किचन के लुक में भी बढ़ोतरी होगी। काम और सौंदर्य दोनों के हिसाब से सेंसर के साथ कैबिनेट के अंदर भी रोशनी प्रदान की जा सकती है, जिससे काम करने में आसानी होने के साथ ही सौंदर्यता भी बढ़ेगी।
अकसर लोगों की यह धारणा होती है कि किचन में कृत्रिम सीलिंग की जरूरत नहीं होती है, लेकिन जगह उचित वेंटिलेशन और चिमनी प्लेसमेंट के साथ, यह रसोई में एक समान प्रकाश प्रदान करने के लिए खूबसूरती से इस्तेमाल किया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
