Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
क्या आप भी एसिड से साफ करते हैं टॉयलेट, जानें साफ करने का तरीका
टॉयलेट की सही तरीके से साफ-सफाई न सिर्फ आपके घर को हाईजीन बनाए रखता है बल्कि आपको कई बीमारियों से बचाकर रखता है। टॉयलेट को साफ करने के लिए हम कई डिर्जेंट, क्लींनर और एसिड का इस्तेमाल करते है और घंटों उसे चमकाने में लगा देते है लेकिन अगर फिर भी टॉयलेट साफ न दिखे तो सारी मेहनत बेकार चली जाती है। अगर आप भी घंटों से अपने बाथरूम को चमकाने में लगे रहते है तो आज हम तरीके बताएंगे, जिनकी मदद से आप अपने बाथरूम को आसानी से चमका सकते हैं।

टॉयलेट के किनारों को न करें नजरअंदाज
टॉयलेट के किनारों पर कीटाणुनाशक छिड़कें, फिर इसे ऐसे ही थोड़ी दे रहने दें। इसके बाद वाइप तो चमकाएं। चमक आने पर उसपर सूखा कपड़ा मार दें।

सफेद सिरके से करें साफ
सफेद सिरके के साथ टॉयलेट की सफाई करने से वह फ्रैश भी रहता है। इसके अलावा सिरका आपके सेनेटरी में जमे हार्ड-वाटर को भी निकाल देगा।

ब्रश को ऐसे रखें
टॉयलेट साफ करने के बाद ब्रश को पूरी रात के लिए कीटाणुनाशक या ब्लीच में डुबोकर रखें। इससे ब्रश में मौजूद सारी गंदगी और कीटाणु गायब हो जाएंगे।

टॉयलेट रिम करें साफ
टॉयलेट रिम पर भी कीटाणुनाशक छिड़क दें क्योंकि इस पर भी गंदगी और बैक्टीरिया लगे रहते हैं। साफ करने के लिए अच्छे ब्रश का इस्तेमाल करें, जिससे टॉयलेट रिम अच्छे से साफ हो जाए।

फ्लश टैंक पर भी दें ध्यान
अगर आपका टॉयलेट अक्सर जाम हो जाता है तो फ्लश टैंक में थोड़ा सा सफेद सिरका डाल दें। इससे जाम की समस्या अपने ठीक हो जाएगी। इससे टॉयलेट भी फ्रेश रहेगा। चाहें तो खुशबू के लिए आप इसमें नीलगिरी का तेल भी मिला सकते हैं। इसके अलावा इसमें से जिद्दी दाग छुड़ाने के लिए सिरका में नींबू और नमक मिला कर फ्लश में दाल दे।

एसिड का इस्तेमाल करने से बचें
अगर आप अपने घर में टॉयलेट साफ करने के लिए एसिड का इस्तेमाल करते हैं तो यह आपके सेहत से जुड़े बड़े खतरे की वजह हो सकता है। दिल्ली और आसपास के छह शहरों में किए गए शोध में पाया गया कि एसिड से साफ किए गए टॉयलेट का इस्तेमाल करने वाले लोगों को श्वास से जुड़ी समस्याओं का खतरा अधिक होता है।
विशेषज्ञों की मानें तो एसिड से साफ हुए टॉयलेट सेहत के लिए बड़ा खतरा हो सकते हैं। न केवल लंबे समय तक इनका इस्तेमाल बल्कि 10 से 15 मिनट भी इनके इस्तेमाल से लोगों को श्वास से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।''



Click it and Unblock the Notifications
