Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
केवल कपड़ों की ही नहीं, घर में रखे इन चीजों की भी करवाएं ड्राई क्लीनिंग
कपड़े अगर महंगे हो तो उनके रख रखाव का तरीका भी अलग होता है। अक्सर ऐसे कपड़ों को घर पर नहीं धोया जा सकता नहीं तो इनके डैमेज होने का डर रहता है। ऐसे में ड्राई क्लीनिंग से हम अपने कपड़ों की चमक को बनाए रख सकते हैं। सिर्फ कपड़े ही नहीं घर में ऐसी कई और महंगी चीजें होती हैं जिनकी समय पर अच्छी तरह साफ सफाई करनी बेहद जरूरी होती है। अपने इस लेख में हम कपड़ों के साथ घर की उन चीजों के बारे में भी बात करेंगे जिनकी हर 6 महीने में ड्राई क्लीनिंग करवानी चाहिए।

1.सूट
आम कपड़ों को हम आसानी से घर पर किसी भी डिटर्जेंट से धो सकते हैं, लेकिन महंगे सूट को डिटर्जेंट और पानी से होने वाले डैमेज से बचाने के लिए हम ड्राई क्लीन करवाते हैं। इससे सूट की चमक बनी रहती है साथ ही फीटिंग भी बढ़िया रहती है। वैसे इस तरह कपड़ों को एक्स्ट्रा देखभाल की जरूरत होती है।

2. मैट्रेस
जी हां आपने सही पढ़ा हम बात कर रहे हैं आपके बेड के गद्दे की जिन्हें अगर समय पर साफ नहीं कराया गया तो कई गंभीर बीमारियां भी हो सकती है। मैट्रेस बहुत जल्दी गंदे होते हैं। इन पर जमी धूल मिट्टी से किसी भी तरह की एलर्जी या इंफेक्शन हो सकता है। इनकी सफाई से यह एकदम साफ हो जाते हैं, साथ ही यह लंबे समय तक भी चलते हैं।

3.सोफा
अगर आप अपने लिविंग रूम में रखे सोफे को सालों साल तक नए जैसा बनाए रखना चाहते हैं तो नियमित रूप से उसकी सफाई जरूर करवाएं। सोफे को ड्राई क्लीन करवाने से बैक्टीरिया और इन्फेक्शन का भी रिस्क कम होता है।

4.पर्दे
घर में लगे पर्दे न सिर्फ हमारे घर की शोभा को बढ़ाते हैं बल्कि यह सूर्य की हानिकारक किरणों को भी घर के अंदर आने से रोकते हैं। अगर पर्दे हल्के हो और उनका फैब्रिक खराब न होने वाला हो तो इन्हें घर पर ही आसानी से वॉश किया जा सकता है, लेकिन कुछ पर्दों का फैब्रिक ऐसा होता जिन्हें डिटर्जेंट नुकसान पहुँचा सकता है। पर्दों का रंग भी फेड हो सकता है।

5. सफेद कपड़े
हम सभी की अलमारी में एक न एक सफेद ड्रेस जरूरी होती है। गर्मी के मौसम में कॉटन के सफेद कपड़े बहुत आरामदेह होते हैं। इस मौसम में पसीने के दाग कपड़े के लुक को पूरी तरह से बिगाड़ सकते हैं। साथ ही सफेद कपड़ों को धोते समय हमें ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि इस पर अगर दूसरे किसी भी कपड़े का रंग लग जाता है तो उसे हटाना बहुत ही मुश्किल होता है। सफेद कपड़ों की ड्राई क्लीनिंग करवाने से उनकी चमक और बढ़ जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
