Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
आलू को सही तरीके से करें स्टोर, लम्बें समय तक नहीं होंगे खराब
आलू से सिर्फ एक सब्जी नहीं बनती, बल्कि इसे आप कई तरह की डिश तैयार कर सकते हैं। इतना ही नहीं, आलू की मदद से कई तरह के स्नैक्स आदि भी बनाए जाते हैं, जो खाने में बेहद टेस्टी भी लगते हैं। वैसे आलू सिर्फ स्वाद ही नहीं, सेहत भी प्रदान करता है। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन, विटामिन बी6, विटामिन सी, फास्फोरस, मैगनीज, मैग्नीशियम, पोटेशियम, कॉपर, फाइबर, थायमिन आदि कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत को विभिन्न मायनों में लाभ पहुंचाता है। लेकिन इसका लाभ सिर्फ तभी मिलता है, जब इसे सही तरह से स्टोर किया जाए। अगर आलूओं को सही तरह से स्टोर नहीं किया जाए तो ये अंकुरित होने लगते हैं।
जब इन्हें सही तरह से स्टोर नहीं किया जाता है, तो यह हरे हो जाते हैं। आलू के हरे हो जाने के बाद उसमें सोलेनाइन नामक विषैला पदार्थ होता है, जो सेहत को नुकसान पहुंचाता है। आपको शायद पता ना हो, लेकिन आलू को स्टोर करने का भी एक तरीका होता है, जिसके बारे में ज्यादात्तर महिलाओं को जानकारी ही नहीं होती। आइए जानते हैं आलूओं को स्टोर करने का सही तरीका।

हवादार कंटेनर
आलूओं को आप जहां पर भी रखें, इस बात का जरुर ध्यान वहां पर हवा का आवागमन हो। इसलिए आप आलू को हवादार कंटेनर में स्थानांतरित करें। वहीं अगर आप उन्हें प्लास्टिक बैग में रख रही हैं तो आप उसे बांध के न रखें। बल्कि हवा के आने-जाने के लिए थोड़ा स्थान जरूर छोड़ दें।

धूप से रखें दूर
आमतौर पर महिलाएं आलूओं को बास्केट में रखकर काउंटरटॉप पर रख देती हैं। लेकिन खुले में आलू को स्टोर नहीं करना चाहिए। बेहतर होगा कि आप उन्हें एक दराज में, एक टोकरी में, एक कोठरी में, एक पेपर बैग में, या फिर बैम्बू वेजिटेबल स्टीमर में रखें। बस ध्यान रखें कि आप उन्हें बस ऐसी जगह पर रखें, जहां पर अंधेरा हो।

प्याज के साथ नहीं
यह एक ऐसी गलती है, जो अधिकतर महिलाएं कर बैठती हैं। आजकल मार्केट में ऐसी टोकरियां होती हैं, जिनमें आलू व प्याज को एक साथ रखा जाता है। हालांकि ऐसा करना सही नहीं माना जाता। दरअसल, अगर आलूओं और प्याज को एक साथ रखने से आपके आलू तेजी से अंकुरित हो सकते हैं और प्याज की तरह स्वाद हो सकता है। इसके अलावा इन्हें केले और दूसरे फलों के साथ भी नहीं रखना चाहिए।

ना रखें गर्म जगहों पर
भले ही आपके पास रसोई में आलू को स्टोर करने के लिए कोई कूलर स्थान ना हो, लेकिन फिर भी आपको इन्हें कमरे में सबसे गर्म स्थानों में रखने से बचना चाहिए। इसलिए आप आलू को ओवन के बगल में या सिंक के नीचे न रखें।



Click it and Unblock the Notifications
