Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
घर के लिए सबसे फ्रेंडली कुत्ते

ये कुत्ते हैं घर के लिए-
1.रिट्रीवर- यह कुत्ते हर परिवार के पसंदीदा जानवार होते हैं। यह सज्जन, मालिक के प्रति वफादार और बहुत दोस्ताना होते हैं। इन्हें बच्चे अति प्रिय होते हैं और यह उनके हर मजाक को सहने की शक्ति रखते हैं। यह शायद ही बहुत तेजी से भौंकते होगें, इन्हें स्वीमिंग करना और खेलना बहुत प्रिय लगता है। ये किसी भी तरह के जीवन शैली को अपना सकते हैं। एक बात इनकी जो आपको परेशान करेगी वह यह कि इनके बाल बहुत झड़ते हैं जिन्हें रोज़ कंघी करने की जरुरत होगी।
2.बाक्सर- ये कुत्ते रिट्रीवर के मुकाबले ज्यादा एक्टिव होते हैं। यह घरेलू किस्म के और परिवार को प्यार करने वाले होते हैं। हांलाकि इनके फर बहुत छोटे होते हैं इसलिए जब मन करे तब झाड़े। इन्हें थोडा लाड़ प्यार पसंद है इसलिए यह कभी कभी शरारती हो कर घर को पूरी तरह से गड़बड़ कर सकते हैं। यह शहरों में पाले जाते हैं। रोज़ इनको एक टाइम टहलाना ही इनके लिए अच्छा व्यायाम साबित होता है।
3.लैब्राडोर- इसमें कोई शक नहीं है कि ये कुत्ते सबसे दोस्ताना कुत्तों में से एक होते हैं। ये न केवल बच्चों को पसंद करते हैं बल्कि यह उनके संरक्षक बनके उनकी रक्षा भी करते हैं। न तो यह जोर से भौंकते हैं और न ही इनके बाल झड़ते हैं। यह अगर छोटे कमरे या घर में भी रहें तो भी यह उसमें एडजस्ट कर लेते हैं।
4.पग्स- यह सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला कुत्ता है। इनको कड़ी ट्रेनिंक देनी कि आवश्यक्ता होती है। यह पूरी तरह से केवल अपने मालिक पर र्निभर होते हैं और वही करते हैं जो वह कहता है। यह बहुत भौकते हैं जो कभी कभी सिर में दर्द पैदा कर देता है। इन्हें ज्यादा प्यार करने से इनकी आदत भी खराब हो जाती है इसलिए इन्हें हमेशा कंट्रोल में रखना चाहिए।
5.बीगल- सभी नसलों में यह एक नसल है जो सबसे क्यूट और पालने लायक है। इनकी चिंतित करने वाली बात यह है कि इनमें सेंट को पसंद करके किसी के भी पीछे चले जाने की आदत होती है। इन्हें कोई फरक नहीं पडता कि इनका मालिक कौन है, यह सेंट को सूघते-सूघते किसी के भी पीछे चले जाएगें।



Click it and Unblock the Notifications