Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
घर में कैसे पाएं कबूतरो से निजात

यह एक आम समस्या है जो हर बड़ी सी बिल्डिंग में रहने वालों को झेलनी पड़ती हैं, जी हां हम बात कर रहे हैं कबूतरों के आतंक की। हांलाकि कबूतर ज्यादातर लोगों को पसंद होते हैं लेकिन फिर भी यह घर की बालकनी और छत को गंदा करने से बाज नहीं आते। आप इन्हें जितना भी भगाने की कोशिश करें लेकिन यह बाज नहीं आते और फिर से उसी जगह पर आ कर बैठ जाते हैं।
अगर आप का भी घर ऊंची बिल्डिंग पर है या फिर आपकी बालकनी या छत पर रोज ढेर सारे कबूतर आ कर बैठते हैं, तो हमारे बताए गए ये आसान से तरीके अपनाइये। आइये जानते हैं इनके बारे में-

शहद
जहां पर भी कबूतर अक्सर बैठते हों, जैसे बालकनी या छज्जे आदि पर थोड़ा सा शहद फैला दें। इससे कबूतर उस जगह पर नहीं बैठेगें क्योंकि उन्हें चिपचिपा पदार्थ नहीं पसंद है।

सीडी का प्रयोग
आप कपडे़ फैलाने वाले तार पर खूब साराी खराब और पुरानी सीडी टांग सकते हैं। सीडी से प्रतिबिंब रंग और उसके हिलने से कबूतर डर जाएंगे।

काली मिर्च का पाउडर
बालकनी या छत पर काली मिर्च छिड़क कर भी आप उन्हें भगा सकते हैं।

मिर्च का पाउडर
काली मिर्च पाउडर की ही तरह आप मिर्च के पाउडर का छिड़काव भी उसी जगह पर कर सकते हैं, जहां पर कबूतरों की टोली बसी हुई है।

चिडिया का पिंजड़ा
अपने छत या बालकनी पर चिडिया का पिंजड़ा रखें और जब चिडिया इसमें कैद हो जाए तब इन्हें कहीं दूर छोड़ कर आएं।

पानी का छिड़काव
जैसे ही आप देखें कि कपूतर आ कर बालकनी में बैठ गया है, वैसे ही उस पर पाइप या बाल्टी से पानी डाल दें।

शीशे का प्रयोग
आप कपूतर को शीशा दिखा कर डरा कर भगा सकती हैं। शीशे में जब वह अपनी परछाई देखेगा तो वह डर कर भाग जाएगा।

सफेद चावल
पके हुए चावल कपूतर का पेट खराब कर सकते हैं क्योंकि इनमें स्टार्च होता है। तो अगर कबूतरों को भगाना हो तो उन्हें पके चावल डाल दीजिये।

घर पर एक कुत्ता पाल लीजिये
अगर घर में कुत्ता या बिल्ली रहेगी तो कबूतरों का टिकना रूक जाएगा।

प्लास्टिक के जानवर
आप बाजार से प्लास्टिक का सांप या उल्लू खरीद कर बालकनी में रख सकते हैं। कबूतरों को इन दोनों चीजों से बहुत डर लगता है। इन्हें पास में बैठा देख कर वह डर जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
