Latest Updates
-
यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है तेज दर्द, साधारण समझकर न करें इग्नोर -
Adi Vinayaka Temple: भारत का एकमात्र मंदिर जहां मानव मुख वाले गणेश जी की होती है पूजा, जानें इसकी पूरी कहानी -
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos -
National Engineers Day 2026: 15 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे? जानिए इसका इतिहास और महत्व -
Rishi Panchami Vrat Katha: ऋषि पंचमी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, तभी मिलेगा पूजा का पूर्ण फल -
Rishi Panchami 2026: ऋषि पंचमी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां
जानें, आपका पालतू जानवर क्यूं नहीं खा रहा है खाना?
कई बार आपका कुत्ता या बिल्ली कुछ समय के लिये खाना नहीं खाता, हो सकता है वो बाद में खा ले, फिर भी यदि 24 घंटे से ज्यादा समय के लिए ऐसा होता है तो कोई समस्या हो सकती है, ऐसे में जांच करना जरूरी है कि वह खाना क्यों नहीं खा रहा है।
अगर करते हैं अपने पालतू जानवर से प्यार तो ऐसे रखें उसका ख्याल
भूख की कमी की यह बीमारी एनोरेक्सिया के नाम से जानी जाती है, लेकिन पैट्स में एनोरेक्सिया मनुष्यों के तुलना में अलग होती है। उदाहरण के लिए एनोरेक्सिया नर्वोसा की बीमारी पशुओं में कई कारणों से हो सकती है। यह समस्या मेडिकल या मनोवैज्ञानिक हो सकती है और कई बार इस पर तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता होती है अन्यथा समस्या बड़ी हो सकती है।
फिश बाउल को साफ करने के सिंपल तरीके
पैट्स में एनोरेक्सिया में पूरी तरह भूख की कमी हो जाती है, जिससे उनके स्वास्थ्य में गिरावट हो जाती है। यदि आपको लगता है कि आपका पैट इस समस्या से पीड़ित है तो आपको कुछ चीजें करनी चाहिए। उसकी खाने की आदत पर ध्यान दें और यदि वो खाना नहीं खाये तो आपको कुछ चीजें करनी चाहिए, आइये नज़र डालते हैं ऐसी ही कुछ चीजें।

1. पैट्स को ह्यूमन फूड खिलाते हुये ध्यान रखें:
हम जो खाते हैं वो पैट को खिलाते समय ध्यान रखें कि उसकी डाइट में वह भोजन 20 प्रतिशत से ज्यादा नहीं हो। हम अक्सर अपना बचा कुचा और झूंठा खाना पैट्स को डालते हैं, ऐसे में वे हमारा खाना इतना पसंद करने लगते हैं कि अपना खाना छोडना शुरू कर देते हैं।

2. मनुष्यों के भोजन से उनके पेट में दर्द हो सकता है:
मनुष्यों का खाना ज्यादा खाने से पशुओं में पेट से संबन्धित समस्याएँ हो सकती हैं। मसालेदार खाना, ज्यादा मीठा और डेयरी उत्पाद ज्यादा खाने से कुत्ते और बिल्लियों के पेट में दर्द या डायरिया (दस्त) हो सकता है। यह भी कारण हो सकता है कि पैट्स अपना खाना नहीं खाएं।

3. दांतों की समस्याओं को भी चैक करवानी चाहिए:
पैट्स के खाना नहीं खाने के पीछे दाँत या मसूड़ों की तकलीफ भी हो सकती है। उनकी कम भूख के पीछे हम इस कारण को खास तौर पर नज़र अंदाज कर देते हैं, लेकिन दांतों की समस्या के कारण उन्हें खाना चबाने में परेशानी हो सकती है। इसलिए, ध्यान रखें कि ऐसा होने से बचाने के लिए उनकी दांतों की समस्या को डॉक्टर चैक कराएं।

4. दिनचर्या में बदलाव से उन्हें तनाव हो सकता है:
पैट्स की दिनचर्या में एक सामान्य बदलाव भी उनके खाना खाने को प्रभावित कर सकता है। इसलिए ध्यान रखें कि आप जो भी बदलाव करना चाह रहे हैं वो धीरे-धीरे लाएँ।

5. उम्र बढ़ना भी कारण हो सकता है:
यदि आपके पैट की उम्र ज्यादा है तो उसके उसे खाना खाने में समस्या हो सकती है। ऐसे में उन्हें दवाइयाँ देने की आवश्यकता होती है। इस हालत में, आपको अच्छे पशु चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए और उसकी डाइट में कुछ बदलाव करना चाहिए ताकि उसे खाने में आसानी रहे।

6. व्यवहारिक समस्या भी हो सकती है:
कई बार आपके एक पैट के खाना नहीं खाने के पीछे घर में दूसरे पैट का होना हो सकता है। यह एक व्यवहारिक समस्या भी हो सकती है , ऐसे में खाना खाते समय पैट को अकेला छोड़ दें।

7. पेट के कीड़ों से भी ये समस्या हो सकती है:
पेट के कीड़ों के कारण भी पैट्स में एनोरेक्सिया हो सकता है। अपने पैट को इस तरह के कीड़ों से बचाने के लिए उन्हें अस्वच्छ, भीड़भाड़ और तनावपूर्ण वातावरण से दूर रखें और साथ ही बेकार क्वालिटी का खाना ना खिलाएँ और पूरी मात्रा में खाना खिलाएँ।



Click it and Unblock the Notifications
