Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
दिवाली पर पालतू जानवरों को बहरा ना बनाएं, उनका रखें ऐसे ख्याल
दिवाली रोशनी का त्यौहार है जो हम अपने दोस्तों और परिवार के साथ मानते हैं लेकिन यही त्यौहार बेज़ुबान जानवारों के लिए सजा बन जाता है क्योंकि जानवरों के कान और नाक बहुत संवेदनशील होते हैं।
दिवाली रोशनी का त्यौहार है जो हम अपने दोस्तों और परिवार के साथ मानते हैं लेकिन यही त्यौहार बेज़ुबान जानवारों के लिए सजा बन जाता है क्योंकि जानवरों के कान और नाक बहुत संवेदनशील होते हैं और पटाखों की आवाज़ से उन्हें बहुत डर लगता है।
Paytm, Amazon, Flipkart, Jabong, Myntra- Shop & Save Upto 100% Cashback*
इस लिए यह जरुरी है कि आपने जो भी जानवर पाल रखा है उसे शांत रखें और तनाव में ना आने दें। आज हम आपको यही बताने जा रहें हैं कि इस दिवाली आप अपने पालतू जानवरों का कैसे ख्याल रखे।

1. दिवाली के समय यह जरुरी है कि आप अपने पालतू जानवर को शांत और तनाव मुक्त रखें। इसके लिए आप एंटी ऐंगज़ाइइटी पिल्स उन्हें खिला सकते हैं जो की बहुत आसानी से बाजार में मिलती हैं।

2. इस दिवाली पर अपने पालतू जानवरों को घर पर बिलकुल अकेला ना छोड़ें इससे वे बहुत तनाव में आजाते हैं।

3. अपने घर के दरवाज़ों को अच्छे से बंद रखें क्योंकि पटाखों की आवाज़ सुन कर वे घबरा कर घर में भागने लगेंगे जो उनके लिए खतरनाक हो सकता है। इस लिए उन्हें घर के अंदर सुरक्षित रखें।

4. दिवाली में घर में मेहमान आते हैं जिसकी वजह से अक्सर आप अपने पालतू जानवरों को बांध देते हैं या फिर किसी और कमरे में बंद कर देते हैं। यह सब से ज्यादा कुत्तों के साथ होता है। कुत्ते हमेशा एक दायरे में रहते हैं और जब उनके उस दायरे में कोई और आजाता है तो वे बहुत असुरक्षित महसूस करते हैं। इस लिए उन्हें मेहमानों के साथ में रखें।

5. जानवर रंग देख कर खेलने लग जाते हैं और इस खेल में वो उस रंग को खा सकते हैं जिससे फ़ूड पॉइज़निंग या फिर रंग उनकी त्वचा पर लग सकता है जिससे उन्हें त्वचा संक्रमण हो सकता है।

6. धुएं और प्रदूषण से आप के पालतू जानवर पर बहुत बुरा असर पड़ेगा। इस लिए आप एक अच्छा एयर प्युरफाइअर खरीदें जो ना सिर्फ दिवाली बल्कि आगे भी आपके बहुत काम आएगा।

7. आपने कुत्तों को मिठाई ना खिलाएं और ना उन्हें कोई तला हुआ भोजन दें क्योंकि इन सब से उनका पेट ख़राब हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
