Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Pet Care: बारिश में पैट्स को लेकर न बरतें जरा सी भी लापरवाही, जाने इस मौसम कैसे करें केयर
मानसून के आने से गर्मी से तो राहत मिल ही गई है साथ ही अब आप अपने घर के सबसे प्यारे मेम्बर, आपके (Pet) के साथ भी घूमने का प्लान बना सकते हैं। अगर आपके घर में कोई डॉग है तो आपको ये बात समझ लेनी चाहिए कि उन्हें भी इंसानों की तरह ही देखभाल की जरूरत होती है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आपका पैट फिट रहेगा और बारिश में भी उसे कोई परेशानी नहीं होगी।

वॉक पर जब जाएं
जिन जगहों पर पानी भरा हो, वहां पर जाने से बचें। ऐसी जगहों पर मच्छरों के काटने का भी खतरा रहता है और आपके पैट को नुकीले पत्थरों, धातु या शीशे के टुकड़ों से चोट लग सकती है। मानसून में कुत्तों को संक्रमण आसानी से अपना शिकार बना लेता है इसलिए उनमें किसी भी प्रकार के घाव या चोट को नज़रअंदाज़ न करें। बाहर से आने पर उनकी बॉडी से धूल-मिट्टी को अच्छी तरह से साफ करके बॉडी को सुखाएं।

गर्म पानी का इस्तेमाल
मानसून के दौरान पैट्स को भी पीने के लिए साफ पानी देना चाहिए। कुत्तों की इम्युनिटी कमजोर होती है और इस वजह से उनमें दूषित पानी से जनित बीमारियों का खतरा ज्यादा रहता है। अपने पैट के पानी के कंटेनर में साफ, ठंडा और उबला हुआ पानी रखें। इससे दस्त और पेट से संबंधित संक्रमणों का खतरा नहीं रहेगा।

ग्रूमिंग रूल
रोज़ एंटी-सेप्टिक शैंपू से डॉग को नहलाएं। नहलाने के बाद पैट की बॉडी को अच्छी तरह से सुखाएं। वेटरिनेरियन ने जो भी आपके पैट को सुरक्षित और इंफेक्शन से दूर रखने के लिए वैक्सीनेशन बताएं है वो लगाना न भूलें।

वजन का ध्यान
अगर आपके पैट का वजन ज्यादा होगा तो उसे वॉक पर ले जाना मुश्किल हो जाएगा। इंसानों के साथ-साथ जानवरों के लिए भी शारीरिक रूप से सक्रिय रहना जरूरी है। उन्हें संतुलित, फाइबर से प्रचुर डाइट दें। वजन को संतुलित रखने के लिए रनिंग या सीढ़ी चढ़ने का तरीका अपना सकते हैं।

ग्रूमिंग का रखें ध्यान
डॉग को भी ग्रूमिंग पसंद आती है। हालांकि, अगर आपका पैट खुद को चाटते या खुजलाते हुए दिखे या उसमें से गंदी बदबू आ रही हो तो ये बैक्टीरियल या फंगल संक्रमण हो सकता है। बेहतर होगा कि आप समय पर वेटरिनेरियन से बात करें।



Click it and Unblock the Notifications
