Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
घर में बूढ़े माता-पिता को नहीं होगी कोई परेशानी, बस करें यह छोटे-छोटे बदलाव
जब घर को सेट करने की बात होती है तो सिर्फ आपकी पर्सनल च्वॉइस ही महत्वपूर्ण नहीं होती है। बल्कि घर में रहने वाले व्यक्तियों की उम्र व जरूरत का ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी है। जिस तरह छोटे बच्चों के लिए घर को सुरक्षित बनाने के लिए अतिरिक्त प्रयासों की आवश्यकता होती है, ठीक उसी तरह वृद्ध व्यक्ति के लिए भी घर को आरामदायक बनाने के लिए आपको कुछ अतिरिक्त कदम उठाने पड़ सकते हैं। वृद्धावस्था में व्यक्ति को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, उन समस्याओं को ध्यान में रखकर आप अपने घर में कुछ बदलाव करें। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही कदमों के बारे में बता रहे हैं, जो आपके पैरेंट्स के लिए घर को अधिक सुरक्षित बनाएंगे-

फर्नीचर को करें रि-अरेंज
यह सबसे पहला व जरूरी स्टेप है, जिस पर आपको ध्यान देना चाहिए। जब आप अपने घर में फर्नीचर रख रहे हैं तो यह सुनिश्चित करें कि वह चलने में किसी तरह की बाधा उत्पन्न ना करें। हर कमरे का रास्ता क्लीयर होना चाहिए। खासतौर से, पैरेंट्स के रूम में मिनिमल फर्नीचर ही रखने का प्रयास करें। अक्सर यह देखने में आता है कि बूढ़े व्यक्ति घर में फर्नीचर से टकरा जाते हैं और उन्हें चोट लग जाती है। इस संभावना को कम करने का सबसे अच्छा तरीका है फर्नीचर को रि-अरेंज करना।

कालीन का ना करें प्रयोग
यह सच है कि कारपेट या कालीन घर की खूबसूरती में चार-चांद लगाते हैं। लेकिन अगर आपके घर में बूढ़े पैरेंट्स हैं तो आपको कालीन बिछाने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, यह कारपेट बूढ़े लोगों के गिरने की संभावनाओं को कई गुना बढ़ाते हैं। बढ़ती उम्र में एक बार गिरने के बाद हड्डी टूटने से लेकर गंभीर चोट आने का खतरा होता है। इसलिए बेहतर होगा कि आप कालीन को अपने घर से हटा दें। कम से कम हॉलवे, डाइनिंग, ड्राइंग या पैरेंट्स के रूप में तो इसे बिल्कुल भी इस्तेमाल ना करें।

लाइटिंग पर करें फोकस
जितना बेहतर आप देख सकते हैं कि आपके आस-पास क्या है, शायद उतना बेहतर तरीके से आपके पैरेंट्स नहीं देख सकते हैं। बढ़ती उम्र में आंखों की रोशनी कमजोर होना एक आम समस्या है। इसलिए, जब आप अपने घर को सजा रहे हैं या फिर उसे रिअरेंज कर रहे हैं, तो आप घर की लाइटिंग पर विशेष रूप से ध्यान दें। ध्यान रखें कि आपके घर के हर कोने में प्रकाश की अच्छी व्यवस्था हो। विशेष रूप से, पैरेंट्स के रूम में बिग लाइटिंग के अलावा नाइट बल्ब आदि अवश्य लगाएं। कोशिश करें कि उनके कमरे में नेचुरल लाइटिंग भी अच्छी हो। आप चाहें तो एक आसान समाधान के रूप में सस्ती स्टिक-ऑन टैप लाइट खरीदकर उसे भी घर में इस्तेमाल कर सकते हैं।

कैबिनेट को करें रि-अरेंज
पैरेंट्स के लिए घर को सुरक्षित बनाने के लिए कैबिनेट को रि-अरेंज करना भी उतना ही आवश्यक है। अगर आपके पैरेंट्स किसी चीज़ तक पहुंचने के लिए कुर्सी या सीढ़ी पर चढ़ने की कोशिश करते हैं, तो इससे वह खुद को अनावश्यक जोखिम में डाल रहे होते हैं। अपने किचन, बाथरूम और बेडरूम में आप कैबिनेट्स को कुछ इस तरह अरेंज करें कि उनकी जरूरत का सारा सामान वह आसानी से ले सकें और उन्हें कुर्सी पर चढ़ने या अतिरिक्त मशक्कत करने की जरूरत महसूस ना हो।

बाथरूम को बनाएं सुरक्षित
वृद्ध व्यक्तियों के लिए बाथरूम एक ऐसा स्थान है, जहां पर उनके चोट लगने की संभावना बहुत अधिक बढ़ जाती है। उनके लिए बाथटब पर कदम रखना मुश्किल हो सकता है। गीले फर्श एक फिसलने का खतरा हैं। इतना ही नहीं, टॉयलेट सीट पर बैठना और वहां से उठना काफी कठिन हो सकता है। ऐसे में इन सभी समस्याओं के हल के लिए और बाथरूम में उनका बैलेंस बनाए रखने के लिए वहां पर ग्रेब बार का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे आप घर की सुरक्षा में एक बड़ा बदलाव ला सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
