Latest Updates
-
Quick Dinner 10 Min Egg Bhurji Recipe: झटपट बनाएं चटपटी और मसालेदार अंडा भुर्जी -
International Yoga Day 2026: थायराइड से छुटकारा पाने के लिए रोज करें ये 5 योगासन, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर -
Gajar Ka Murabba Recipe: सेहत और स्वाद का बेहतरीन संगम, जानें बनाने की आसान विधि -
Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना अधूरा रह जाएगा व्रत -
Muharram 2026: कब है आशूरा? जानें मुहर्रम की 10वीं तारीख का धार्मिक महत्व और इतिहास -
Father’s Day 2026 Gift Ideas: पापा के लिए ढूंढ रहे हैं खास तोहफा? फादर्स डे पर दें ये 7 बेहतरीन गिफ्ट्स -
Quick 30 Minute Egg Biryani Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद -
कौन हैं सैंटी शर्मा, जिनकी Bigg Boss 20 में हो सकती है एंट्री? कॉकरोच जनता पार्टी की वजह से हुए थे वायरल -
High Protein Breakfast Egg Bhurji Paratha Recipe: स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल -
Vinayak Chaturthi 2026: प्रद्युम्न विनायक चतुर्थी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Chanakya Niti: खुशहाल परिवार और प्यार भरे रिश्तों के लिए मानें ये सूत्र
परिवार वह जगह होती है जहां आकर इंसान अपनी सारी थकावट और चिंताएं भूल जाता है। एक खुशहाल और स्वस्थ परिवार में हर सदस्य ना केवल खुश रहता है बल्कि अपने जीवन में भी सफलता को प्राप्त करता है।
हर किसी के जीवन में उसके परिवार का बहुत महत्व होता है। महान आचार्य चाणक्य ने भी परिवार की महत्ता को समझा और अपने नीति ग्रन्थ में इसके बारे में लिखा।

उनके अनुसार सदस्यों के कुछ गुणों और व्यवहार से एक परिवार खुशहाल बन सकता है। जानते हैं खुशहाल परिवार के लिए चाणक्य द्वारा दिए गए टिप्स -
बुद्धिमान बच्चे और नरम स्वभाव वाली पत्नी
चाणक्य के अनुसार, यदि किसी परिवार को खुश रखना है तो बच्चों की बुद्धिमता का विकास होना चाहिए। अगर बच्चे बुद्धिमान हों तो माता-पिता को कोई परेशानी नहीं होती। और बच्चे निर्णय लेने में परिवार की मदद करते हैं। सभी काम जिम्मेदारी से संभालते हैं। इसके साथ ही यदि घर में पत्नी की वाणी मधुर हो तो वह सभी समस्याओं को अपनी मधुरता और तार्किकता से ही संभाल लेती है।
कड़ी मेहनत करें और धन की बचत
चाणक्य के अनुसार, जब हम कड़ी मेहनत करेंगे तो हमारे परिवार में धन और समृद्धि बढ़ेगी। जिस घर में आर्थिक समस्या न हो वह घर स्वाभाविक रूप से खुशियों से भरा रहता है। इसलिए अपने परिवार का भरण-पोषण करने और एक अच्छा जीवन जीने के लिए कड़ी मेहनत करें और भविष्य के लिए पैसे बचाएं। पैसों का सूझबूझ तरीके से बचत आगे आने वाली समस्याओं के लिए परिवार को तैयार करता है।
आतिथ्य सत्कार
आचार्य चाणक्य ने आतिथ्य सत्कार के महत्व के बारे में बताया है। हमें जो आतिथ्य सत्कार करना चाहिए वह लालच के लिए नहीं बल्कि श्रद्धा और प्रेम से करना चाहिए। यदि हम ऐसा करेंगे तो भगवान हमें आशीर्वाद देंगे। इससे परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ती है। परिवार में आने वाले मेहमानों के प्रति सम्मान और सत्कार का भाव हमेशा रखना चाहिए।
दया भाव
चाणक्य ने करुणा का महत्व भी बताया है। इंसानियत बहुत ज़रूरी होती है। जो दूसरों के प्रति दया और मानवता दिखाएगा, उसका परिवार सुखी रहेगा। इसके अलावा, यदि हममें अपने बड़ों, माता-पिता और शिक्षकों का सम्मान करने का गुण है, तो हम जीवन भर खुश रह सकते हैं। ज़मीन से जुड़े रहने और दूसरों के प्रति सम्मान भाव रखने से परिवार फलता फूलता है।
दान अवश्य करें
चाणक्य के अनुसार मनुष्य के जीवन में दान का बहुत महत्व है। केवल पैसा कमाकर ढेर सारा धन जमा करने से कोई फायदा नहीं है। इसके बदले उस पैसे के एक हिस्से को दान कर देना चाहिए या ज़रुरतमंदों की तकलीफों को कम करने में लगाना चाहिए। अगर हम अपनी मेहनत की कमाई का एक छोटा सा हिस्सा भी जरूरतमंदों और असहायों को दान करें तो हमारा परिवार बेहतर होगा।
नकारात्मकता से छुटकारा पाएं
चाणक्य के अनुसार जो व्यक्ति वेदों में विश्वास नहीं रखता, जरूरतमंदों को दान नहीं देता, अच्छे लोगों की संगति नहीं करता, ऐसा व्यक्ति जीवन में खुश नहीं रह सकता। अगर हम नकारात्मकता से भरे रहेंगे तो गुस्सा और झगड़े बढ़ेंगे। यह हमारे परिवार को नष्ट कर सकता है। परिवार के हर सदस्य को घर में सकारात्मक माहौल और हंसी मज़ाक करते रहना चाहिए। इससे आपसी प्रेम और स्नेह भी बढ़ता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications